Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने की ‘हर घर छांव–हर घर फल’ योजना की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ‘हर घर छांव–हर घर फल’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के 22 जिलों के 110 गांवों में 55,000 फलदार पौधे किसानों को मुफ्त दिए जाएंगे।

Published: 15:28pm, 23 Sep 2025

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से पानी बचाने वाली फसलों और कृषि विविधीकरण अपनाने की अपील की है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित रबी कृषि मेले में किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि कम पानी वाली फसलों और मोटे अनाज (श्री अन्न) की खेती को प्राथमिकता दी जाए।

हर घर छांव–हर घर फल’ योजना का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने ‘हर घर छांव–हर घर फल’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत राज्य के 22 जिलों के 110 गांवों में 55,000 फलदार पौधे किसानों को मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने किसानों से औषधीय पौधों की खेती, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी, फूल और फल की खेती जैसे विकल्प अपनाने का आह्वान किया ताकि उनकी आय कई गुना बढ़ सके।

प्राकृतिक आपदाओं में राहत और सहायता

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का आकलन ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल से किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि वर्षा व बाढ़ से प्रभावित किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जाएगी।

योजनाओं और बीमा का लाभ

सैनी ने कहा कि भावांतर भरपाई योजना के तहत अब तक 29,864 किसानों को 135 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 21 फसलों को शामिल किया गया है, जिससे हरियाणा मौसम-जनित जोखिमों से सुरक्षा देने वाला देश का पहला राज्य बना है।

पशुपालन और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने 50 पशुपालकों को 40,000 रुपये तक के चेक वितरित किए और 75 महिला उद्यमियों को डेयरी स्थापना स्वीकृति पत्र सौंपे। इस मौके पर दत्तोपंत ठेंगड़ी कृषि उद्यमिता केंद्र, कल्पना चावला महिला छात्रावास और देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया।

Diksha

Recent Post