Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

हरमनप्रीत कौर T-20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में 13वें स्थान पर, शीर्ष से फिसली दीप्ति

हरमनप्रीत कौर की 68 रन की शानदार पारी ने उन्हें आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि जेमिमा 12वें स्थान पर खिसक गईं। गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा शीर्ष स्थान गंवाकर दूसरी पोजीशन पर आ गईं और ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड नंबर-1 बन गईं।

Published: 17:51pm, 06 Jan 2026

भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर मेहमान श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में पांचवें व अंतिम टी 20 महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 43 गेंदों पर 68 रन की पारी खेलकर मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के साथ दो पायदान ऊपर चढ़कर आईसीसी महिला टी 20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गई।

वहीं भारत की जेमिमा रॉड्रिग्ज दो पायदान नीचे 12वें पायदान पर खिसक गई। भारत की ओपनर स्मृति मंधाना दूसरे और शैफाली वर्मा छठे स्थान पर बनी हुई हैं। अमनजोत कौर सात पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त 78वें तथा श्रीलंका की हसिनी परेरा 31 पायदान ऊपर चढ़कर 40वें तथा इमेेशा दुलेनी 77 पायदान ऊपर चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गई।

वहीं भारत की ऑफ स्पिनर ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (735 रेटिंग अंक) श्रीलंका के खिलाफ पांचवें व अंतिम मैच में 28 रन देकर एक विकेट ही चटका पाईं और आईसीसी महिला टी 20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवा दिया और दूसरे स्थान पर खिसक गईं।

अब ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड (736 रेटिंग अंक) महिला आईसीसी टी 20 गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। साथ ही भारत की बाएं हाथ की स्पिनर श्रीचारिणी महिला गेंदबाजी रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गईं जबकि श्रीलंका की कविषा दिलहारी एक पायदान ऊपर चढ़कर 32वें और चमारी अट्टापट्टू तीन पायदान ऊपर चढ़कर 48वें स्थान पर पहुंच गईं।

आईसीसी टी 20 महिला ऑलराउंडर रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं और वही शीर्ष 20 में शामिल इकलौती भारतीय ऑलराउंडर हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post