Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

उत्तराखंड में लागू होगा गुजरात सहकारिता मॉडल, उपभोक्ताओं को मिलेंगी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

सहकारिता मंत्री ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से वित्तीय सेवाएं गांवों तक पहुंचाई जाएंगी

Published: 15:25pm, 11 Jul 2025

उत्तराखंड सहकारी बैंको में ग्राहक सेवाओं में सुधार व विस्तार के लिए सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुजरात के सफल सहकारी बैंकिंग मॉडल को उत्तराखंड में लागू करने की घोषणा की है। गुजरात राज्य सहकारी बैंक के अफसरों के साथ अहमदाबाद में हुई बैठक और विभिन्न सहकारी संस्थाओं के दौरे के बाद डॉ. रावत ने कहा कि राज्य में एनपीए की वसूली तेज करने और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए गुजरात मॉडल प्रेरणादायक है।

डॉ. रावत ने पंचमहाल जिला सहकारी बैंक, नेक्स्ट इकोनॉमिकल सर्विस कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड और आशापुरा छरिया मिल्क सोसाइटी का भ्रमण किया जो स्थानीय पशुपालकों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है। पंचमहा जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने वहां के अधिकारियों से बैंक की कार्य-प्रणाली, ग्राहक सेवा सुधार एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर बातचीत की।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से वित्तीय सेवाएं गांवों तक पहुंचाई जाएंगी। एनपीए वसूली के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात का सहकारी ढांचा देश में एक आदर्श उदाहरण है और उत्तराखंड में इसे लागू करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।

बैठक में गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अजय भाई पटेल, सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, उत्तराखंड के सहकारिता रजिस्ट्रार डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, मंगला त्रिपाठी और उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के एमडी प्रदीप मेहरोत्रा उपस्थित रहे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post