Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

बिहार के मुजफ्फरपुर में राशन डीलर बनने का सुनहरा मौका, 432 पंचायतों में खुलेंगी पीडीएस दुकानें

जनप्रतिनिधि जैसे मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंसस, जिप सदस्य, विधायक, सांसद आदि अपने कार्यकाल में आवेदन नहीं कर पाएंगे

Published: 15:07pm, 29 Sep 2025

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के युवाओं और इच्छुक आवेदकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुजफ्फरपुर जिले की सभी 432 पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की नई दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार और एसडीओ पश्चिमी श्रेयाश्री ने अति अल्पकालीन सूचना जारी की है। साथ ही पंचायत और वार्डवार आरक्षण रोस्टर भी प्रकाशित किया गया है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 नवंबर, शाम 5 बजे तक
  • आवेदन की शुरुआत: 4 अक्टूबर से
  • आवेदन का तरीका: स्पीड पोस्ट या डाक के माध्यम से संबंधित कार्यालय में
  • अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन या आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

कितनी दुकानें खुलेंगी

  • पूर्वी अनुमंडल: 253 दुकानें (मीनापुर, औराई, कटरा, गायघाट, बंदरा, मुरौल, सकरा, मुशहरी, बोचहां और चयनित शहरी वार्ड 1 से 49 तक)
  • पश्चिमी अनुमंडल: 179 दुकानें (साहेबगंज, मोतीपुर, पारू, सरैया, कांटी, मड़वन, कुढ़नी और नगर परिषद वार्ड)

महिलाओं और दिव्यांगो को आरक्षण

  • महिलाओं को 35% क्षैतिज आरक्षण
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 4% आरक्षण (कुल 10 पद)
  • जनप्रतिनिधि जैसे मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंसस, जिप सदस्य, विधायक, सांसद आदि अपने कार्यकाल में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

चयन प्रक्रिया

प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद मेधा सूची तैयार कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के माध्यम से जिला स्तरीय चयन समिति को भेजी जाएगी। एसडीओ कार्यालय में सूची प्रदर्शित होगी और 15 दिनों के अंदर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद जिला स्तरीय चयन समिति का निर्णय प्रमंडलीय आयुक्त के अनुमोदन के बाद अंतिम होगा।

Diksha

Recent Post