Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

गोदावरी अर्बन को मिला ‘ग्रीन वर्ल्ड को-प्राइड अवॉर्ड’

इस उपलब्धि पर गोदावरी अर्बन के संस्थापक माननीय हेमंत पाटिल और चेयरपर्सन राजश्री पाटिल ने प्रबंध निदेशक धनंजय तांबेकर, निदेशक मंडल, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ संस्था के सभी सदस्यों और जमाकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी

Published: 11:19am, 24 Dec 2025

महाराष्ट्र की अग्रणी गोदावरी मल्टी-स्टेट अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी को सहकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘ग्रीन वर्ल्ड को-प्राइड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुणे में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित सहकारी सम्मेलन के दौरान दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन वर्ल्ड और कॉसमॉस बैंक ने संयुक्त रूप से किया था। मौके पर महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल ने गोदावरी अर्बन को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन विद्याधर अनास्कर और कॉसमॉस बैंक के चेयरमैन प्रल्हाद कोकरे भी मंच पर मौजूद रहे।

गोदावरी अर्बन की ओर से यह पुरस्कार सेक्रेटरी एडवोकेट रविंद्र रागटे, डिप्टी मैनेजर रवि इंगले, विजय शिरमेवार, सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर महेश केंद्रे और वाघोली (पुणे) शाखा के ब्रांच मैनेजर अंकुश बिबेकर ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल ने गोदावरी अर्बन के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने पारदर्शिता और सदस्यों को केंद्र में रखकर काम करने की जो मिसाल पेश की है, वह पूरे सहकारिता क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।

इस उपलब्धि पर गोदावरी अर्बन के संस्थापक माननीय हेमंत पाटिल और चेयरपर्सन राजश्री पाटिल ने प्रबंध निदेशक धनंजय तांबेकर, निदेशक मंडल, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ संस्था के सभी सदस्यों और जमाकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।

Diksha

Recent Post