Trending News

 PM मोदी ने काशी से जारी की PM किसान की 20वीं किस्त, 22 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, कहा- महादेव को समर्पित करता हूं ऑपरेशन सिंदूर         चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की बिहार की मतदाता सूची, नई सूची में 65.64 लाख नाम काटे गए, 7.89 करोड़ से घटकर 7.24 लाख हुई मतदाताओं की संख्या, 1 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति         शाहरुख़ ख़ान को जवान और विक्रांत मेसी को 12वीं फेल के लिए नेशनल अवार्ड, फिल्म कटहल को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवार्ड, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड, द केरला स्टोरी के सुदीप्तो सेन को मिला बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड          9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, आयोग ने किया ऐलान, 21 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि         तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक बना भारत, जापान को पछाड़ा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए सौर ऊर्जा उत्पन्न करने में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है         केंद्रीय कैबिनेट निर्णय: NCDC के लिए 2 हजार रुपए के फंड की मंजूरी, PMKSY के लिए 6,520 करोड़ रुपए की स्वीकृति, 4 रेलवे लाइनों के लिए 11,168 करोड़ रुपए की मंजूरी       

Padma Awards 2025: 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण और आर. अश्विन को पद्मश्री

इस वर्ष 7 लोगों को पद्म विभूषण, 19 लोगों को पद्म भूषण और 113 लोगो को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Published: 12:01pm, 26 Jan 2025

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 2025 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ष जिन लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए चुना गया है, उसमें 23 महिलाएं हैं। पद्म पुरस्कारों की सूची में 10 विदेशी और 13 मरणोपरांत पुरस्कार पाने वाले भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने 2025 के पद्म पुरस्कारों की 139 लोगों की जो सूची जारी की गई है, उसके अनुसार इस वर्ष 7 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 19 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार मिलेगा। वहीं 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 139 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस सूची में विदेशी/NRI/PIO/OCI श्रेणी की 10 हस्तियां भी शामिल हैं।

पद्म पुरस्कारों की सूची

पद्म विभूषण: 7

1. श्री दुव्वूर नागेश्वर रेड्डी: चिकित्सा, तेलंगाना
2. न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर: लोक कार्य, चंडीगढ़
3. श्रीमती कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया: कला, गुजरात
4. श्री लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम: कला, कर्नाटक
5. श्री एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा, केरल
6. श्री ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत): व्यापार और उद्योग, जापान
7. श्रीमती शारदा सिन्हा (मरणोपरांत): कला, बिहार

पद्म भूषण: 19

1. ए. सूर्या प्रकाश: साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), कर्नाटक
2. अनंत नाग: कला, कर्नाटक
3. बिबेक देब रॉय (मरणोपरांत): साहित्य और शिक्षा, एनसीटी दिल्ली
4. जतिन गोस्वामी: कला, असम
5. जोस चाको पेरियप्पुरम: चिकित्सा, केरल
6. कैलाश नाथ दीक्षित: अन्य (पुरातत्व), एनसीटी दिल्ली
7. मनोहर जोशी (मरणोपरांत): लोक कार्य, महाराष्ट्र
8. नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी: व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
9. नंदामुरी बालकृष्ण: कला, आंध्र प्रदेश
10. पी. आर. श्रीजेश: खेल, केरल
11. पंकज पटेल: व्यापार और उद्योग, गुजरात
12. पंकज उधास (मरणोपरांत): कला, महाराष्ट्र
13. रामबहादुर राय: साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता), उत्तर प्रदेश
14. साध्वी ऋतंभरा: सामाजिक कार्य, उत्तर प्रदेश
15. एस. अजित कुमार: कला, तमिलनाडु
16. शेखर कपूर: कला, महाराष्ट्र
17. शोभना चंद्रकुमार: कला, तमिलनाडु
18. सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत): लोक कार्य, बिहार
19. विनोद धाम: विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका

पद्मश्री: 113

जिन 113 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है, उसमें कई मशहूर हस्तियां हैं तो कई गुमनाम नायक भी हैं। कुवैत की योगा ट्रेनर और ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक और वेदांत गुरु बने जोनास मासेटी का नाम भी है। 100 साल की लीबिया लोबो सरदेसाई को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के 57 साल के गोकुल चंद्र दास को यह अवॉर्ड मिला है। इन्होंने 150 महिलाओं को ढाक बजाने की ट्रेनिंग दी। राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला, सामाजिक कार्यकर्ता भीम सिंह भावेश ,दक्षिण भारतीय संगीतकार पी. दत्चनमूर्ति, नगालैंड के फल किसान एल. हैंगथिंग और आज के दौर के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का नाम भी पद्मश्री की लिस्ट में शामिल है।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x