Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

पूर्वांचल के 15 जिलों के FPO निदेशकों ने कृषि व्यवसाय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में जागृति टीम के आनंद सिंह, राजीव राय, अजय कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Published: 15:22pm, 19 Sep 2025

पूर्वांचल के किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को कृषि व्यवसाय में विकास और सततता की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से मंगलवार को बरपार स्थित जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल के बरगद सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, मऊ, महराजगंज और बलिया समेत प्रदेश के 15 जिलों से आए 60 एफपीओ निदेशक और कृषि उद्यमी शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु टीब एग्री फूड फ्रेमवर्क रहा। जागृति के इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल बिज़नेस (सीआरबी) के सहयोग से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य एफपीओ निदेशकों को यह समझाना है कि उनका व्यवसाय केवल आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक, मानव और सामाजिक पूंजी पर भी निर्भर करता है और उसे प्रभावित करता है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एक विशेष अभ्यास-पुस्तिका के माध्यम से अपनी पूरी मूल्य श्रृंखला का आकलन करना सिखाया गया। इसमें इनपुट आपूर्ति, उत्पादन, कटाई, प्रसंस्करण और विपणन तक के सभी चरणों पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन शामिल था। प्रशिक्षकों में सीआरबी के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीब साहू, सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर नित्या छिब्बर, यंग प्रोफेशनल्स दौनीत कौर और यूएनईपी की प्रोजेक्ट ऑफिसर शिवानी मौजूद रहीं।

पैनल चर्चा में कृषि व्यवसाय की चुनौतियों और उनके समाधान पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। इसमें यूएनईपी की सीनियर पॉलिसी एडवाइजर अलका भार्गव, ICAR-IIFSR के वरिष्ठ वैज्ञानिक मेराज अंसारी, CRB के सीईओ रिजित सेन गुप्ता, जागृति के रिसर्च मैनेजर सुजय और इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय शामिल रहे।

उद्यम कोर मनोज वर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से FPO को अपने जोखिमों की पहचान कर उन्हें नियंत्रित करने की क्षमता मिलेगी। इससे न केवल उनकी उत्पादकता और आय बढ़ेगी, बल्कि वे टिकाऊ और प्रभावी ढंग से अपने व्यवसाय का विस्तार भी कर सकेंगे।

कार्यक्रम में जागृति टीम के आनंद सिंह, राजीव राय, अजय कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Diksha

Recent Post