Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मेहसाणा में NDDB के प्रशिक्षण केंद्र में कुरुक्षेत्र मिल्क यूनियन के लिए चार दिवसीय ‘फार्मर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम’ आयोजित

एक्सपोजर विजिट के तहत प्रतिभागियों ने डेला DCS, पाटन चिलिंग सेंटर और बनास डेयरी का भ्रमण किया

Published: 12:37pm, 02 Dec 2025

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के प्रशिक्षण केंद्र, मानसिंह इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग, मेहसाणा में कुरुक्षेत्र मिल्क यूनियन के किसानों के लिए चार दिवसीय “फार्मर्स’ ओरिएंटेशन प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 20 किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सहकारी आंदोलन की अवधारणा, डेयरी विकास में NDDB की भूमिका, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, दुग्ध सहकारी समितियों (DCS) स्तर पर बल्क मिल्क कूलर्स (BMCs) का महत्व, वैज्ञानिक प्रजनन, सेक्स-सॉर्टेड सीमेन के लाभ, पशु स्वास्थ्य, राशन संतुलन, रोग रोकथाम, एथ्नोवेटरनरी प्रथाओं का उपयोग तथा उत्पादकता बढ़ाने की रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

एक्सपोजर विजिट के तहत प्रतिभागियों ने डेला DCS, पाटन चिलिंग सेंटर और बनास डेयरी का भ्रमण किया। इन स्थलों पर उन्होंने अधिकारियों से संवाद कर व्यावहारिक समझ और अनुभव प्राप्त किया।

Diksha

Recent Post