Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

बिहार में पहली बार समग्र भैंस पालन योजना शुरू, देसी गाय पालन को भी मिलेगा बढ़ावा

समग्र भैंस पालन योजना के तहत पहली बार राज्य में भैंस पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति को 75 प्रतिशत और अन्य वर्गों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। एक भैंस और शेड निर्माण पर कुल लागत 1 लाख 21 हजार रुपये आएगी, जिसमें ओबीसी और एससी वर्ग को 90 हजार 750 रुपये तथा अन्य वर्गों को 60 हजार 500 रुपये अनुदान मिलेगा। वहीं दो भैंस व शेड निर्माण पर 2 लाख 42 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें ओबीसी और एससी वर्ग को 1 लाख 81 हजार 500 रुपये और अन्य वर्गों को 1 लाख 21 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

Published: 14:22pm, 17 Jul 2025

बिहार सरकार ने पशुपालकों और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पहली बार समग्र भैंस पालन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को एक या दो भैंस खरीदने का अवसर मिलेगा। यह लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा और 25 जुलाई तक गव्य विकास निदेशालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इससे पहले समग्र गव्य विकास योजना के तहत गौ पालन को पहले से ही प्रोत्साहित किया जा रहा था। अब समस्तीपुर में साहिवाल, गिर और पास्कल नस्ल की गायों के माध्यम से दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही देसी गाय की डेयरी यूनिट स्थापित कर लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत देसी गौ-पालन प्रोत्साहन योजना को भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इसके तहत 2 या 4 देसी गायों की डेयरी खोलने पर अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75 प्रतिशत तक और अन्य वर्गों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। दो गायों की डेयरी पर 2 लाख 42 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 1 लाख 81 हजार 500 रुपये और अन्य वर्गों को 1 लाख 21 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं, चार गायों की डेयरी पर 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत आएगी, जिसमें विशेष वर्गों को 3 लाख 90 हजार और अन्य वर्गों को 2 लाख 60 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

समग्र भैंस पालन योजना के तहत पहली बार राज्य में भैंस पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें भी अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति को 75 प्रतिशत और अन्य वर्गों को 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। एक भैंस और शेड निर्माण पर कुल लागत 1 लाख 21 हजार रुपये आएगी, जिसमें ओबीसी और एससी वर्ग को 90 हजार 750 रुपये तथा अन्य वर्गों को 60 हजार 500 रुपये अनुदान मिलेगा। वहीं दो भैंस व शेड निर्माण पर 2 लाख 42 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें ओबीसी और एससी वर्ग को 1 लाख 81 हजार 500 रुपये और अन्य वर्गों को 1 लाख 21 हजार रुपये की सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही समग्र गव्य विकास योजना के तहत 2, 4, 15 और 20 दुधारू मवेशियों की डेयरी यूनिट स्थापित करने का भी अवसर दिया गया है। इस योजना से कुल 84 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। दो मवेशी की लागत 1 लाख 74 हजार रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 1 लाख 30 हजार 500 रुपये और अन्य वर्गों को 87 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। चार मवेशियों की यूनिट के लिए 3 लाख 90 हजार रुपये की लागत निर्धारित की गई है, जिसमें विशेष वर्गों को 2 लाख 92 हजार 800 रुपये और अन्य वर्गों को 1 लाख 92 हजार 200 रुपये की सहायता दी जाएगी। 15 मवेशियों की यूनिट पर 15 लाख 34 हजार रुपये की लागत के साथ सभी वर्गों को 6 लाख 13 हजार 600 रुपये तथा 20 मवेशियों की यूनिट पर 20 लाख 22 हजार रुपये की लागत के साथ 8 लाख 8 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।

Diksha

Recent Post