Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

यूपी में किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, कुसुम योजना के तहत 40,521 सोलर पंप अनुदान पर उपलब्ध

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 15 दिसंबर तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा

Published: 13:35pm, 28 Nov 2025

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों को सौर ऊर्जा से सिंचाई के लिए बड़ी राहत देते हुए वर्ष 2025-26 के लिए 40,521 सोलर पंप अनुदान पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। यह सोलर पंप पीएम कुसुम योजना के तहत वितरित किए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 15 दिसंबर तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सोलर पंप उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो इस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। चयन प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से होगी।
बरेली जनपद के लिए इस वर्ष 1002 सोलर पंपों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विभिन्न श्रेणियों के पंपों पर मिलेगा भारी अनुदान

कृषि विभाग ने किसानों के लिए विभिन्न क्षमताओं वाले कुल 9 प्रकार के सोलर पंप उपलब्ध कराए हैं। इनमें केंद्र व राज्य सरकार दोनों की ओर से वित्तीय सहायता दी जाएगी।

  • 2 एचपी डीसी/एसी सरफेस पंप पर दोनों सरकारों की ओर से कुल 98,593 रुपये तक का अनुदान मिलेगा।
  • 2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,00,215 रुपये, जबकि 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर लगभग 99,947 रुपये का लाभ मिलेगा।
  • 3 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप पर 1,33,621 रुपये, और 3 एचपी एसी पंप पर 1,32,314 रुपये का अनुदान तय है।
  • 5 एचपी एसी पंप पर 1,88,038 रुपये तक, जबकि 7.5 एचपी और 10 एचपी पंपों पर सर्वाधिक 2,54,983 रुपये का अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों को जमा करनी होगी सिर्फ 5,000 रुपये टोकन मनी

ऑनलाइन बुकिंग के समय किसानों को मात्र 5,000 रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी। चयन होने पर बाकी राशि ऑनलाइन जमा की जाएगी। यदि किसान बैंक से ऋण लेते हैं तो एआईएफ योजना के तहत उन्हें कुल 6% ब्याज छूट भी मिलेगी।

बोरिंग अनिवार्य, नियम न मानने पर जब्त होगी टोकन मनी

कृषि विभाग के अनुसार पंप क्षमता के अनुसार आवश्यक बोरिंग होनी अनिवार्य है। सत्यापन के समय बोरिंग न मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा और टोकन मनी जब्त कर ली जाएगी। किसान पोर्टल पर अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त सोलर पंप का चयन कर सकते हैं।

Diksha

Recent Post