Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

आंध्र प्रदेश में यूरिया खपत घटाने वाले किसानों को मिलेगा 800 रुपये प्रति बोरी प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री नायडू

मुख्यमंत्री ने सोमवार को अमरावती में आयोजित जिला कलेक्टरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।

Published: 11:48am, 19 Sep 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि जो किसान अपनी यूरिया की खपत कम करेंगे, उन्हें सरकार की ओर से प्रति बोरी 800 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अमरावती में आयोजित जिला कलेक्टरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी सीधे किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने  कहा कि राज्य में यूरिया की कमी नहीं है, लेकिन समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बेहतर योजना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यूरिया और रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने रासायनिक अवशेषों के कारण आंध्र प्रदेश की मिर्च की खेप अस्वीकार कर दी थी। वहीं, पंजाब में कैंसर के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश भी फिलहाल कैंसर मामलों में देश में पांचवें स्थान पर है।

नायडू ने किसानों से आग्रह किया कि वे मांग और आपूर्ति को ध्यान में रखकर फसलों का चयन करें और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि रायलसीमा क्षेत्र में बागवानी फसलों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और इसी कारण अब अनंतपुर जिले की प्रति व्यक्ति आय कोनासीमा क्षेत्र से अधिक हो गई है।

राज्य सरकार का यह कदम मौजूदा खरीफ सीजन में किसानों द्वारा झेली जा रही यूरिया की किल्लत के बीच उठाया गया है। इसका उद्देश्य किसानों को यूरिया पर अत्यधिक निर्भरता से मुक्त कर उन्हें अधिक टिकाऊ और स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व प्रबंधन पद्धतियों की ओर प्रेरित करना है।

Diksha

Recent Post