Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

वैभव और अंबरीश की बढ़िया पारियों के बावजूद अंतिम ODI हारी भारत U-19 टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूयवंशी के 42 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 33 और निचले क्रम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आर एस अंबरीश के 81 गेंदों पर छह चौकों की मदद से अविजित 66 रन की अच्छी पारियों के बावजूद भारत अंडर 19 टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 210 रन ही बना सकी।

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के शीर्ष क्रम मे 33 रन की तेज पारी और आर एस अंबरीश के अर्द्धशतक के बावजूद भारत अंडर 19 टीम ने सोमवार रात मेजबान इंग्लैंड अंडर 19 से पांचवां और आखिरी यूथ वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच वूस्टर में सात विकेट से हारने के बावजूद सीरीज 3-2 से जीत ली।

भारत अंडर 19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा के तूफानी शतकों से चौथा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच इंग्लैंड अंडर 19 से जीतने के साथ अंतिम मैच से पहले ही 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली थी। नवोदित ऑफ स्पिनर अनमोल जीत ने अंतिम वन डे में भारत अंडर 19 टीम  के लिए अपने वन डे करियर का आगाज किया और अपने दो ओवर में 17 रन दिए।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूयवंशी के 42 गेंदों में दो छक्कों और तीन चौकों की मदद से 33 और निचले क्रम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आर एस अंबरीश के 81 गेंदों पर छह चौकों की मदद से अविजित 66 रन की अच्छी पारियों के बावजूद भारत अंडर 19 टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 210 रन ही बना सकी।

भारत के लिए मध्यक्रम में राहुल कुमार (21 रन, 48 गेंद), विकेटकीपर बल्लेबाज हरवंश पंगालिया (24 रन, 37 रन, तीन चौके) और कनिष्क चौहान (24 रन, 45 गेंद, 2 चौके) ने बढ़िया आगाज जरूर किया लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नही खेल पाए। अंबरीश ने युद्धजीत गुहा (10 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 68 रन की सबसे बडी भागीदारी की। तेज गेंदबाज अलेक्स फ्रेंच और तेज गेंदबाज राल्फ अल्बर्ट ने इंग्लैंड अंडर 19 के लिए  दो दो विकेट चटकाए। वैभव सूर्यवंशी का बेशकीमती विकेट मॉर्गन के हिस्से आया।

जवाब में बेन मेज (अविजित 82 रन, 76 गेंद, एक छक्का, 11चौके) की सलामी बल्लेबाज बेन डाकिंस (66 रन, 53 गेंद, तीन छक्के,9 चौके) के साथ दूसरे विकेट की 107 और  कप्तान थॉमस रेव (अविजित 49 रन, 37 गेंद, एक छक्का,सात चौके) के साथ चौथे विकेट की 90 रन की अटूट भागीदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 31.1ओवर में तीन विकेट पर 211 रन बनाकर मैच जीत लिया। लेग स्पिनर नमन पुष्पक (2/ 65) डॉकिंस व रॉकी फ्लिंटॉफ(4) को आउट कर भारत अंडर 19 के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जबकि दीपेश ने मूर्स (5) को आउट किया।

भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने यूथ सीरीज के शुरू के चार मैचों मे 162 गेंदों में 322 रन बनाए लेकिन अंतिम मैच में वह लय में नहीं दिखे। वैभव को मॉर्गन की गेंद पर ग्रीन ने लपका। कप्तान आयुष् म्हात्रे (1) को फिरबैंक की गेंद पर मार्गन ने लपक। राहुल कुमार को ग्रीन की गेद पर लॉन्ग लेग पर डकिंस ने कैच किया जबकि अल्बर्ट ने कनिष्क चौहान को विकटकीर रेप के हाथों स्टंप कराया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post