Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज के बाकी टेस्ट मैचों से बाहर हुए इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर

इंग्लैंड ने हालांकि बशीर की जगह अब 23 जुलाई से ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के जिए बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डासन को अपनी टीम में शामिल किया है। 35 बरस के लियाम डासन ने इंग्लैड के लिए आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जुलाई 2017 में खेला था।

इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर लाडर्स में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी में रवींद्र जडेजा के शॉट को रोकते हुए बाएं हाथ की उंगली में आए फ्रेक्चर के चलते मौजूदा पांच टेस्ट की क्रिकेट सीरीज बाकी दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शोएब बशीर की बाएं हाथ की उंगली की इस हफ्ते ही सर्जरी होगी।

बशीर इस चोट के चलते भारत की दूसरी पारी के आखिर में गेंदबाजी के लिए उतरे और मोहम्मद सिराज को आखिरी बल्लेबाज के रूप में बोल्ड कर इंग्लैंड की टीम को 22 रन से जीत दिला कर पांच टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे कर दिया। इंग्लैंड ने लीडस में भारत से पहला टेस्ट आखिर दिन पांच विकेट से जीत कर 1-0 की बढ़त ली  थी। भारत ने बर्मिंघम में इंग्लैंड से दूसरा टेस्ट 336 रन से  जीत कर सीरीज में एक एक की बराबरी पा ली थी।

मौजूदा टेस्ट सीरीज के शुरू के तीन टेस्ट मैचों में बशीर ने कुल दस विकेट चटकाए हैं। बशीर हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम के प्रमुख स्पिनर के रूप में उतरे हैं। इंग्लैंड ने बशीर को जैक लीच पर वरीयता देते हुए हाल ही में लगातार अपनी टेस्ट टीम में जगह दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बशीर के आखिर दो टेस्ट से इंग्लैंड की टीम से बाहर होने पर क्या इंग्लैंड स्पिनर जैक लीच को बाकी दो टेस्ट के लिए अपनी टेस्ट टीम में जगह देगा।

इंग्लैंड ने हालांकि बशीर की जगह अब 23 जुलाई से ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट के जिए बाएं हाथ के स्पिनर लियाम डासन को अपनी टीम में शामिल किया है। 35 बरस के लियाम डासन ने इंग्लैड के लिए आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जुलाई 2017 में खेला था। डासन ने अब तक इग्लैड के लिए तीन टेस्ट खेल कर कुल सात टेस्ट विकेट चटकाए है। इस बीच सैम कुक और जैमी ओवरटन काउंटी चैंपियनशिप में अपनी अपनी काउटियों के लिए खेलने लौट चुके हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post