Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

मिजोरम दौरे के दौरान NDDB अध्यक्ष मीनेश शाह ने मिजोरम मिल्क यूनियन के किसानों से किया संवाद

इस दौरान उन्होंने यूनियन से जुड़े दुग्ध उत्पादकों, निदेशक मंडल के सदस्यों तथा फोडर प्लस एफपीओ से जुड़े किसानों के साथ विस्तृत संवाद किया

Published: 12:08pm, 24 Jan 2026

मिजोरम में एनडीडीबी, मिजोरम सरकार और मिजोरम मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (MULCO) के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के अवसर पर, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के अध्यक्ष मीनेश शाह ने आइजोल स्थित मिजोरम मिल्क यूनियन कार्यालय का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने यूनियन से जुड़े दुग्ध उत्पादकों, निदेशक मंडल के सदस्यों तथा फोडर प्लस एफपीओ से जुड़े किसानों के साथ विस्तृत संवाद किया। बातचीत के दौरान किसानों ने पशु प्रजनन सेवाओं, चारे की उपलब्धता, इनपुट लागत और दूध के मूल्य जैसे अहम मुद्दों पर अपने विचार और समस्याएं साझा कीं।

मीनेश शाह ने किसानों को आश्वस्त किया कि एनडीडीबी मिजोरम के लिए एक समग्र डेयरी विकास योजना के माध्यम से राज्य के दुग्ध क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सहकारी डेयरी किसानों की आय बढ़ाने के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया और राज्य में डेयरी विकास के लिए एनडीडीबी के निरंतर सहयोग को दोहराया।

मिजोरम मिल्क यूनियन के अध्यक्ष ने एनडीडीबी द्वारा दिए जा रहे सतत सहयोग की सराहना की और विश्वास जताया कि एनडीडीबी के तकनीकी मार्गदर्शन में MULCO को पूर्वोत्तर भारत की एक अग्रणी डेयरी सहकारी संस्था के रूप में विकसित किया जा सकता है।

Diksha

Recent Post