Trending News

देशभर में लागू हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध हुआ निर्वाचन, पीएम मोदी बोले- सदन का उन पर गहरा भरोसा मौसम: दिल्ली, UP, MP, राजस्थान, गुजरात सहित 8 राज्यों में लू का अलर्ट, नॉर्थ ईस्ट और बंगाल में आंधी बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, राज्य सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में ड्राफ्ट कमेटी का गठन देशभर में लागू हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध हुआ निर्वाचन, पीएम मोदी बोले- सदन का उन पर गहरा भरोसा मौसम: दिल्ली, UP, MP, राजस्थान, गुजरात सहित 8 राज्यों में लू का अलर्ट, नॉर्थ ईस्ट और बंगाल में आंधी बारिश की संभावना, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट छत्तीसगढ़ में लागू होगा UCC, राज्य सरकार की कैबिनेट ने दी मंजूरी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में ड्राफ्ट कमेटी का गठन

यूपी आंगनवाड़ी में कार्यकत्रियों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

दस्तावेजों के रूप में 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर होगी, जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

Published: 15:13pm, 17 Apr 2026

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों को भरने के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट वाइज’ भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संभल जनपद के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की परियोजनाओं को शामिल किया गया है।

रिक्तियों का विवरण: संभल जनपद की स्थिति

संभल जिले में कुल रिक्त पदों को अलग-अलग विकास खंडों और परियोजनाओं के आधार पर बांटा गया है। मुख्य रिक्तियां इस प्रकार हैं:

परियोजना का नाम क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी) पदों की संख्या
सम्भल ग्रामीण/शहरी 41
बहजोई ग्रामीण/शहरी 40
बनियाखेड़ा ग्रामीण/शहरी 35
असमोली ग्रामीण 30
पवासा ग्रामीण 22
गुन्नौर ग्रामीण 14
जुनावई ग्रामीण 12
रजपुरा ग्रामीण 09

पात्रता मानदंड और आयु सीमा

आंगनवाड़ी कार्यकत्री बनने की इच्छुक महिलाओं के लिए विभाग ने सरल लेकिन अनिवार्य मापदंड तय किए हैं:

  1. शैक्षणिक योग्यता: आवेदिका का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

  2. आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए केवल हाई स्कूल की मार्कशीट में दर्ज तिथि ही मान्य होगी।

  3. स्थानीय निवास: आवेदिका को उसी ग्राम सभा या वार्ड (शहरी क्षेत्र में) का निवासी होना चाहिए जहाँ के लिए वह आवेदन कर रही है। यदि संबंधित ग्राम पंचायत में पात्र उम्मीदवार नहीं मिलता, तो न्याय पंचायत स्तर पर चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: नहीं होगी कोई लिखित परीक्षा

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। आवेदिकाओं द्वारा 10वीं और 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची विभागीय पोर्टल पर सार्वजनिक की जाएगी।

आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

इच्छुक महिलाएं नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं:

  • विभागीय वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘New Anganwadi Worker Vacancy Registration’ पर क्लिक करें।

  • अपना व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जिला और ईमेल आईडी दर्ज कर Registration पूरा करें।

  • पंजीकरण के बाद अपने आईडी-पासवर्ड से लॉगइन करें और आवेदन पत्र में मांगी गई शैक्षणिक व अन्य जानकारियां भरें।

  • निर्धारित आकार में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • आवेदन पत्र को ‘Final Submit’ करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण दस्तावेज: आवेदन के समय 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी साथ रखें।

YuvaSahakar Desk