Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

खरीफ बुआई से पहले यहां के किसानों को बड़ी राहत, सहकारी समितियों से मिलेगा समय पर खाद

शिवपुरी जिले में खरीफ सीजन 2025 के लिए सहकारिता मंत्रालय ने 86 सहकारी समितियों के माध्यम से 2175 मीट्रिक टन खाद का वितरण शुरू किया है। डीएपी, टीएसपी, और एनपीके खाद की सुनिश्चित उपलब्धता से किसानों को समय पर बुआई में सहायता मिलेगी, जिसकी निगरानी जिला कलेक्टर कर रहे हैं।

Published: 15:48pm, 18 Jun 2025

खरीफ सीजन की बुआई शुरू होते ही किसानों के समक्ष खाद की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आती है। समय पर खाद न मिलने के कारण कई बार बुआई प्रभावित होती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के किसानों को इस परेशानी से राहत मिलने जा रही है।

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के निर्देश पर खाद वितरण के लिए एक सुव्यवस्थित योजना बनाई गई है। शिवपुरी जिले की 86 सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सीधे खाद उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें अब न तो निजी दुकानों के चक्कर लगाने पड़ेंगे और न ही लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ेगा।

सहकारिता मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 13 जून 2025 तक जिले में कुल 2175 मीट्रिक टन खाद का भंडारण कर लिया गया है। इसमें 1375 मीट्रिक टन डीएपी, 625 मीट्रिक टन टीएसपी और 175 मीट्रिक टन एनपीके खाद शामिल है। यह सभी खाद विपणन संघ के डबल लॉक गोदामों में सुरक्षित रखी गई है और सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित की जा रही है।

खाद वितरण व्यवस्था पर स्वयं शिवपुरी जिले के कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो। इसके तहत डिफॉल्टर मुक्त किसानों को खाद ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बकायादार किसानों को पूर्व ऋण चुकता करने के बाद ही खाद दी जा रही है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post