Trending News

राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष राष्ट्रपति ने कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया IMF का अनुमान, 2026-2027 में 7% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली के बाद लगेगी ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर फीस भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष

पीएम मोदी से मिले दिलीप संघाणी, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की प्रगति की दी जानकारी

संघाणी ने सहकारी क्षेत्र के आधुनिकीकरण में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे सक्रिय समर्थन की सराहना की। उन्होंने डिजिटल परिवर्तन, वित्तीय सहायता और शासन सुधार जैसी प्रमुख पहलों को स्वीकार किया, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।

राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की


Published: 12:57pm, 20 Mar 2025

इफको और एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के दौरान देश के सहकारी क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की प्रगति से अवगत कराया है। संसद भवन में हुई 30 मिनट की इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने सहकार से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाने और सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने पर चर्चा की।

पीएम से मुलाकात के बाद दिलीप संघाणी ने मीडिया को बताया, “मैंने पीएम मोदी को सहकारी क्षेत्र में हुए विकास और सहकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर के समुदायों को सशक्त बनाने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी।” इस मुलाकात में चर्चा का एक प्रमुख फोकस अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में भारत की सक्रिय भागीदारी थी।

संघाणी ने पूरे वर्ष के दौरान सहकारी क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पीएम को दी। ये कार्यक्रम आर्थिक और सामाजिक विकास में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने पिछले वर्ष नवंबर में नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) के इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया था।

संघाणी ने सहकारी क्षेत्र के आधुनिकीकरण में मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे सक्रिय समर्थन की सराहना की। उन्होंने डिजिटल परिवर्तन, वित्तीय सहायता और शासन सुधार जैसी प्रमुख पहलों को स्वीकार किया, जो इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से हुई बातचीत को उपयोगी और उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने सहकारी क्षेत्र की प्रगति में गहरी रुचि दिखाई। वे अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे।”

YuvaSahakar Desk