Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

आयुष्मान कार्ड के तहत मुफ्त इलाज के बावजूद अस्पताल ने वसूले रुपए, कंज्यूमर कोर्ट ने लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना

हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक निजी अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड धारक महिला से अवैध रूप से रुपए वसूलने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल ने इलाज के बाद जबरन रुपए वसूले और बिल देने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए सख्त कार्यवाही की है।

Published: 12:07pm, 03 Jun 2025

जिले के लोहारू रोड स्थित एक निजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के बाद मरीज से अवैध रूप से रुपए वसूलना महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के खाते में जमा कराना होगा।

मामला गांव झोझू कलां निवासी महिला रोशनी से जुड़ा है, जिसके पास वैध आयुष्मान भारत योजना का कार्ड है। 1 अप्रैल 2024 को पेट दर्द की शिकायत पर वह लोहारू रोड स्थित जीके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया। इलाज के उपरांत 3 अप्रैल को उसे डिस्चार्ज करने के समय अस्पताल द्वारा ₹15,000 की मांग की गई।

महिला ने शिकायत में बताया कि जब उसके पति ने रुपए देने से मना किया, तो अस्पताल प्रशासन ने डिस्चार्ज करने से मना कर दिया और लगातार दबाव बनाया। अंततः मजबूरी में उसके पति को ₹13,750 रुपये अस्पताल के खाते में ट्रांसफर करने पड़े। अस्पताल ने उपचार का कोई बिल भी नहीं दिया और कहा कि “बिल की कोई आवश्यकता नहीं है”।

महिला ने पहले सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत भेजी, तत्पश्चात अप्रैल 2024 में वकील के माध्यम से डॉक्टर को नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंततः महिला ने जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया।

करीब एक वर्ष तक चली सुनवाई और साक्ष्यों की जांच के बाद उपभोक्ता अदालत ने माना कि अस्पताल ने भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के नियमों का उल्लंघन किया है और मरीज को मानसिक व आर्थिक कष्ट पहुंचाया है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सरकारी योजना के तहत पंजीकृत अस्पताल मरीजों से किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं कर सकते।

कोर्ट ने अस्पताल और डॉक्टर की इस कार्यप्रणाली को “लाचार व मजबूर मरीजों के शोषण का जरिया” बताते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया। यह राशि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के खाते में जमा कराई जाएगी।

जिला उपभोक्ता अदालत के इस फैसले से अन्य अस्पतालों के लिए भी एक सख्त संदेश गया है कि सरकारी योजनाओं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post