Trending News

 देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम, दुनिया देख रही भारत की सैन्य, सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक शक्ति की झलक, देशभक्ति के तरानों से गूंज रही हिंदुस्तान की गलियां         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान         दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, वीएस अच्युतानंद, पी. नारायणन, एन. राजम और केटी थॉमस को पद्म विभूषण, अल्का याग्निक, शिबू सोरेन, उदय कोटक और विजय अमृतराज सहित 13 लोगों को पद्म भूषण सम्मान         दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्म और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को पद्मश्री, 45 गुमनाम नायकों सहित 113 लोगों को पद्म श्री सम्मान          इफको ने बोर्ड के दो डायरेक्टर राकेश कपूर और बिरिंदर सिंह को दिया 2-2 साल का एक्सटेंशन, भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईटी डायरेक्टर एके गुप्ता को नहीं मिला एक्सटेंशन         भोपाल में स्थापित होगी MP की पहली सहकारी क्षेत्र की अत्याधुनिक केन्द्रीय राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला, आम उपभोक्ता भी करा सकेंगे दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच        

सिक्किम में बनेगा देश का पहला जैविक मत्स्य क्लस्टर, नॉर्थ ईस्ट में मजबूत होगी नीली अर्थव्यवस्था

पूर्वोत्तर क्षेत्र में मत्स्य पालन के सतत विकास के प्रयासों को जारी रखने के लिए, राजीव रंजन सिंह ने आज असम के गुवाहाटी, में पूर्वोत्तर क्षेत्र राज्य सम्मेलन-2025 में पीएमएमएसवाई के तहत सिक्किम राज्य में जैविक मत्स्य पालन और जलीय कृषि के विकास के लिए सिक्किम के सोरेंग जिले में जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर को अधिसूचित और लॉन्च किया

Published: 13:29pm, 07 Jan 2025

केंद्र सरकार ने देश की नीली अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिये पूर्वोत्तर क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की मत्स्य पालन परियोजना का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने 6 जनवरी को गुवाहटी में आयोजित की गई ‘उत्तर-पूर्व क्षेत्र राज्यों की बैठक 2025’ के दौरान इस परियोजना का शिलान्यस किया।

प्रधानमंत्री मत्सय पालन योजना के अंतर्गत शुरु की गई इस पहल से सिक्किम में भारत के पहले जैविक मत्स्य क्लस्टर का शुभारम्भ भी होगा। इन परियोजनाओं मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में मत्स्य पालन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना व मत्स्य उत्पादन में वृद्धि करना है। पहल के शुभारम्भ से किसानों को आय के नवीन अवसर मिलने वाले हैं। इन परियोजनाओं से मत्स्य पालन क्षेत्र में 4,530 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से देश के मत्स्य पालन क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस योजना के तहत छत्तीसगढ के बंद पत्थर खादानों को केज कल्चर तकनीक की सहायता से मछली पालन का केंद्र बनाया गया है, जहां पंगेसियस और तिलापिया जैसी मछलियों का उत्पादन तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इस पहल ने देश के ग्रामीण लोगो को रोजगार, महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वावलंबन के नये अवसर बढाए हैं।

छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में जिन खादानें पर पहले ताला लगा पड़ा था। इस योजना की सहायता से अब उन खदानों को मछ्ली उत्पादन का केंद्र बना दिया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अब इन खदानों में केज कल्चर तकनीक से मछली पालन किया जा रहा है। इससे देश में मछलियों की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो रही है।

इस योजना से दो खदानों में 9 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत लगाकर कुल 324 पिंजरे लगाए गए हैं। इन पिंजरों में ऐसी मछलियां पाली जा रही है, जो कि पांच महीने में बाजार भेजने के लिए तैयार हो जाती है। एक पिंजरे में करीब-करीब 2.5 से 3 टन मछली का उत्पादन हो रहा है। इससे 150 से अधिक लोगो को रोजगार के अवसर मिले है। इसके साथ ही महिलाएं हर माह 6-8 महीने की आमदनी प्राप्त कर रही हैं।

इस योजना के तहत मछली पालन करने वाले लोगो को 60 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। खदानों में पाली जा रही मछलियों स्थानीय बाजार के साथ-साथ राष्ट्रीय बाजारों में भी भेजी जा रही है। इस योजना ने महिलाओं के सशक्तिकरण में भरपूर योगदान दिया है। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों ने भी बढ-चढकर मछली पालन मेंं हिस्सा लिया है। इस कारण लोगो को ताजी मछलियां खाने को मिल रही है। इस योजना से ग्राहक और विक्रेता दोनो को आनंद की अनुभूति कराई है।

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x