Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सहकारिता मंत्रालय की पहल, रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी के रिकॉर्ड होंगे डिजिटल

दिल्ली सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज के रिकॉर्ड को डिजिटल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे नागरिकों को त्वरित सेवाएं मिलेंगी और विभागीय जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी

Published: 11:13am, 09 May 2025

दिल्ली की रेखा गुप्ता गुप्ता सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दिल्ली सरकार में सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने सोमवार को संसद मार्ग स्थित रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटीज (RCS) कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां सभी रिकॉर्ड के जल्द डिजिटलीकरण की घोषणा की।

सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदक का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से डिजिटल प्रारूप में संरक्षित किया जाए और आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ेगी। आवेदकों को आवेदन की स्थिति और लंबित समय की जानकारी वास्तविक समय में मिलेगी, जिससे सुविधा और विश्वास दोनों में वृद्धि होगी।

मंत्री ने जोर देकर कहा कि सहकारिता विभाग आम नागरिकों के साथ सीधे जुड़ा है, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदनों का निपटारा तय समय में करना विभाग की प्राथमिकता होगी।

यह पहल केंद्र सरकार की डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिससे सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ेगा और आमजन को लाभ मिलेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post