Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सहकारिता भारत के समावेशी और सतत विकास की धुरी: कृष्ण पाल गुर्जर

गुर्जर ने भारत टैक्सी जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सहकारी मॉडल में मुनाफा सीधे लाभार्थियों, जैसे ड्राइवरों तक पहुंचता है

Published: 15:47pm, 13 Jan 2026

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सहकारिता भारत के समावेशी और सतत विकास में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही है। वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित कोऑपरेटिव चिंतन शिविर को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम सोमवार को चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया।

अपने संबोधन में गुर्जर ने सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत सहकारी क्षेत्र के तेजी से विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि यह क्षेत्र अब केवल पारंपरिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए और उभरते आर्थिक क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने अब तक 100 से अधिक प्रमुख पहलें शुरू की हैं, जिनमें नई सहकारिता नीति 2025 भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में प्रत्येक गांव और पंचायत में नए बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (एमपैक्स/MPACS) की स्थापना एक प्रमुख लक्ष्य है। साथ ही, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को केवल ऋण तक सीमित न रखते हुए 25 से अधिक आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

गुर्जर ने भारत टैक्सी जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सहकारी मॉडल में मुनाफा सीधे लाभार्थियों, जैसे ड्राइवरों तक पहुंचता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सहकारिता क्षेत्र प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, आईसीएआई के अध्यक्ष सीए चरणजीत सिंह नंदा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Diksha

Recent Post