Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

बीमा कंपनी की मनमानी पर CONSUMER FORUM सख्त, ग्राहक को मिलेगा 16.18 लाख रुपये का मुआवजा

सुनवाई के बाद फोरम ने माना कि पुरोहित ने कार सही जगह पार्क की थी और बीमा कंपनी को पूरा भुगतान करना ही होगा, इस पर आयोग ने कंपनी को आदेश दिया कि वह 16.18 लाख रुपये ब्याज सहित अदा करे

Published: 10:12am, 30 Sep 2025

गुजरात के वडोदरा से बीमा कंपनी की मनमानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को ग्राहक को 9% ब्याज सहित 16.18 लाख रुपये चुकाने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

वडोदरा निवासी जयप्रकाश पुरोहित ने अगस्त 2022 से अगस्त 2024 तक के लिए 95 लाख रुपये की मर्सिडीज कार का बीमा कराया था। इसके लिए उन्होंने 2.54 लाख रुपये प्रीमियम भी जमा किया था।

इस बीमा अवधि के दौरान मई 2023 में उन्होंने अपनी गाड़ी एक निजी क्लब की पार्किंग में खड़ी की थी। इसी दौरान बगल की निर्माणाधीन इमारत से कंक्रीट के टुकड़े गिर गए और कार को भारी नुकसान हुआ। पुरोहित ने बीमा कंपनी से 15.67 लाख रुपये का दावा पेश किया।

लेकिन कंपनी ने दावा खारिज करते हुए कहा कि गाड़ी असुरक्षित जगह पर पार्क की गई थी, जो बीमाकृत व्यक्ति की “लापरवाही” है।

फोरम का कड़ा रुख

कंपनी के इस तर्क को उपभोक्ता फोरम ने सिरे से खारिज कर दिया। आयोग ने सवाल उठाया कि किसी क्लब के निर्धारित पार्किंग स्थल को असुरक्षित कैसे माना जा सकता है? पुरोहित के वकील अखिल दवे ने दलील दी कि नुकसान निर्माण गतिविधियों के कारण हुआ, जो उनके मुवक्किल के नियंत्रण से बाहर था।

पुरोहित ने घटना के बाद नवापुरा पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई और अपनी जेब से 16.18 लाख रुपये खर्च कर कार की मरम्मत करवाई।

आयोग का आदेश

सुनवाई के बाद फोरम ने माना कि पुरोहित ने कार सही जगह पार्क की थी और बीमा कंपनी को पूरा भुगतान करना ही होगा। इस पर आयोग ने कंपनी को आदेश दिया कि वह 16.18 लाख रुपये ब्याज सहित अदा करे।

Diksha

Recent Post