Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

CONSUMER COURT ने ब्रिटिश एयरवेज पर लगाया 50 हजार का जुर्माना

फोरम ने ब्रिटिश एयरवेज को तीन महीने के भीतर मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है, तय समय पर भुगतान न करने पर कंपनी को 6 प्रतिशत ब्याज सहित रकम देनी होगी

Published: 16:00pm, 06 Oct 2025

साउथ दिल्ली की एक उपभोक्ता अदालत ने ब्रिटिश एयरवेज को सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए यात्री को 50 हजार रुपये मुआवजे के रूप में भुगतान करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह आदेश कोरोना महामारी के दौरान रद्द की गई उड़ान के रिफंड में यात्री को परेशान करने के मामले में दिया है।

तीन महीने में चुकाना होगा मुआवजा

अदालत की अध्यक्ष मोनिका ए. श्रीवास्तव और सदस्य किरण कौशल की पीठ ने कहा कि एयरलाइन ने शिकायतकर्ता को रिफंड प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी नहीं दी, जिससे उसे अनावश्यक परेशानी हुई। फोरम ने ब्रिटिश एयरवेज को तीन महीने के भीतर मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया है। तय समय पर भुगतान न करने पर कंपनी को 6 प्रतिशत ब्याज सहित रकम देनी होगी।

शिकायतकर्ता ने लगाया आरोप

शिकायतकर्ता राम एस. रामनाथन ने जून 2020 में अमेरिका यात्रा के लिए ब्रिटिश एयरवेज की दो टिकटें बुक की थीं, लेकिन कोविड प्रतिबंधों के कारण उड़ान रद्द हो गई। रामनाथन का कहना था कि उन्होंने कई बार ईमेल कर रिफंड मांगा, पर एयरलाइन ने वाउचर जारी करने की जानकारी देकर रिफंड देने से इनकार कर दिया।

सेवा में कमी का जिम्मेदार ठहराया 

एयरलाइन ने अपने पक्ष में कहा कि कोविड पाबंदियों के कारण भारत और अमेरिका के बीच सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द थीं, इसलिए इसमें किसी की गलती नहीं थी। अदालत ने माना कि फ्लाइट रद्द होना प्राकृतिक परिस्थिति थी, लेकिन एयरलाइन द्वारा यात्री को रिफंड प्रक्रिया की सही जानकारी न देना ‘सेवा में कमी’ की श्रेणी में आता है।

Diksha

Recent Post