Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कैरी बैग शुल्क वसूली पर V-MART को तगड़ा झटका, CONSUMER COURT ने लगाया जुर्माना

वी-मार्ट प्रबंधन का नियम है कि ग्राहक अपने साथ बाहरी कैरी बैग अंदर नहीं ले जा सकते। ऐसे में ग्राहकों को मजबूरी में उनका कैरी बैग खरीदना पड़ता है।

Published: 13:16pm, 25 Sep 2025

जौनपुर के बदलापुर पड़ाव स्थित वी-मार्ट शॉपिंग मॉल पर उपभोक्ता से कैरी बैग के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूलना भारी पड़ गया है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई करते हुए मॉल प्रबंधन को दोषी ठहराया और मैनेजर को 3007 रुपये मुआवजे के रूप में अदा करने का आदेश दिया।

मामला कैसे शुरू हुआ

जोगियापुर निवासी और दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने 18 अगस्त 2024 को वी-मार्ट से 799 रुपये की खरीदारी की थी। बिल चुकाने के बाद उनसे सात रुपये अतिरिक्त कैरी बैग शुल्क वसूला गया। अधिवक्ता ने इसे अनुचित व्यापारिक व्यवहार बताते हुए 26 नवंबर 2024 को जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया।

नियमों की आड़ में वसूली

वी-मार्ट प्रबंधन का नियम है कि ग्राहक अपने साथ बाहरी कैरी बैग अंदर नहीं ले जा सकते। ऐसे में ग्राहकों को मजबूरी में उनका कैरी बैग खरीदना पड़ता है। खास बात यह रही कि मॉल ने न तो खरीदारी से पहले और न ही दौरान में शुल्क की स्पष्ट जानकारी दी। अधिवक्ता का आरोप था कि यह सीधे-सीधे उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अतिरिक्त पैसा वसूलने की रणनीति है।

राष्ट्रीय आयोग के फैसले का हवाला

याचिकाकर्ता ने आयोग को खरीदारी की रसीद दिखाई और राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के 22 दिसंबर 2020 के फैसले का हवाला दिया। उस निर्णय में स्पष्ट किया गया था कि दुकानदार ग्राहकों को जबरन कैरी बैग खरीदने पर मजबूर नहीं कर सकते। यदि सामान रखने के लिए बैग की जरूरत हो तो दुकानदार को निशुल्क उपलब्ध कराना होगा।

आयोग का निर्णय

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और सदस्य गीता ने पूरे प्रकरण की समीक्षा कर वी-मार्ट प्रबंधन को दोषी ठहराया। आयोग ने माना कि सात रुपये कैरी बैग शुल्क अनुचित व्यापारिक व्यवहार है। आदेश में कहा गया कि वी-मार्ट मैनेजर को एक माह के भीतर अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव को 3007 रुपये मुआवजा अदा करना होगा।

 

Diksha

Recent Post