Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

बेनहाई के दो गोल से चीन ने चैंपियन द.कोरिया को हराकर सुपर 4 में दर्ज की पहली जीत

ड्रैग फ्लिकर बेनहाई चेन के दो पेनल्टी कॉर्नर गोल की बदौलत चीन ने हॉकी एशिया कप 2025 में दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराकर अपना पहला सुपर 4 मैच जीता। वहीं बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को 5-1 से हराया।

ड्रैग फ्लिकर बेनहाई चेन के पहले और तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर दागे दो गोल की बदौलत चीन ने मौजूदा और पांच बार की चैम्पियन दक्षिण कोरिया को 12वें पुरुष हॉकी एशिया कप के दूसरे सुपर 4 मैच में बृहस्पतिवार को 3-0 से हरा कर पहली जीत के साथ तीन अंक हासिल किए। दक्षिण कोरिया को मैच में 11 पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसका एक को भी गोल में न बदल पाना उसकी हार का कारण बना।

वहीं चीन ने कुल मिले पांच में से पहले और तीसरे को गोल में बदल कर दो सुपर 4 मैचों में पहली जीत हासिल की। चीन की टीम पिछले मैच में झड़प के कारण निलंबित युआनलिन लू और शिआहो दू के बिना खेली। चीन के गोलरक्षक विहाओ यांग ने दक्षिण कोरिया के 11 पेनल्टी कॉर्नर रोकने में अहम भूमिका अदा की। चीन की इस जीत से मौजूदा टूर्नामेंट खासा खुल गया है।

बेनहाई चेन के पहला क्वार्टर खत्म होने से दो मिनट पहले दागे गोल से चीन ने दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक दाईहान जांग का छलका कर खाता खोला। दक्षिण कोरिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद अपनी पूरी ताकत मैच में बराबरी पाने के लिए दोनों से हमले बोलने में लगाई और पहले क्वार्टर में दो और दूसरे क्वार्टर में पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन चीन के रक्षक के और गोलरक्षक विहाओ यांग की मुस्तैदी से बराबरी नहीं पा सके।

चीन ने तीसरे क्वार्टर में आक्रामक आगाज किया, पहले तीसरे पेनल्टी पर बेनहाई चेन के दूसरे गोल से मैच के 42वें मिनट में अपनी बढ़त 2-0 कर दी और दो मिनट बाद ही जीशेंग गाओ ने मैदानी गोल कर चीन को 3-0 से आगे कर दिया, जिससे मैच पर पूरी तरह उसकी पकड़ बन गई। चीन ने अपने गोल की मजबूत चौकसी करते हुए बिना कोई गोल खाए मैच जीत कर पूरे तीन अंक हासिल किए।

अशफुल इस्लाम और रोमन सरकार के दो-दो तथा तैयब अली के एक गोल की बदौलत बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को पांचवें से आठवें स्थान के मैच के लिए 5-1 से हराया। कजाकिस्तान के लिए इकलौता गोल अलतेनबेक एतीकालियाएव ने दागा। मैच में पांचों गोल शुरू के तीन क्वार्टर में हुए।

YuvaSahakar Desk

Recent Post