Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

बगैर नीलामी के चावल खरीद की छूट, सामुदायिक रसोई और एथनॉल उत्पादन के लिए चावल की खरीद का समान मूल्य घोषित

केंद्र सरकार ने राज्यों और इथेनॉल उत्पादकों के लिए खुले बाजार बिक्री योजना के तहत एफसीआई चावल का आरक्षित मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल घटाकर 2,250 रुपये कर दिया.

Published: 16:14pm, 21 Jan 2025

खुले घरेलू बाजार (OMSS) में सरकार ने चावल (Rice) बेचने की नई नीति की घोषणा की है। इसके तहत राज्य सरकारों को अपनी जरूरतों के लिए बिना नीलामी में हिस्सा लिए चावल की खरीद करने की छूट दे दी गई है। इसके लिए 2250 रुपए प्रति क्विंटल का भाव भी निर्धारित कर दिया गया है। राज्य सरकारें, राज्यों के निगमों और सामुदायिक रसोई के लिए चावल की खरीद कर सकते हैं। यह योजना देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों पर लागू रहेगी।

इसी तरह देश में एथनॉल (Ethanol) उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए भी चावल की बिक्री का प्रावधान कर दिया गया है। एथनॉल डिस्टलरी को चावल की बिक्री 2250 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। इस भाव पर देश के किसी भी हिस्से की एथनॉल उत्पादक मिलें चावल का स्टॉक उठा सकती हैं।

केंद्र सरकार ने यह फैसला राज्य की योजनाओं को पूरा करने,  खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय ऊर्जा रणनीति को पूरा करन के लिए किया है। इससे देश में जहां खाद्य सुरक्षा महफूज होगी वहीं एथनॉल उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने सभी राज्यों और हितधारकों से आग्रह किया है कि वे नागरिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए इस संशोधित नीति का आगे बढ़कर फायदा उठा सकती हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post