Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

किसानों को केंद्र सरकार की सौगात, हर महीने मिलेगी पेंशन

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत बुजुर्ग किसानों को प्रति माह 3000 रुपए की पेंशन दी जाती है।

Published: 09:00am, 20 Dec 2024

सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन की तर्ज पर केंद्र सरकार ने किसानों के लिए भी मासिक पेंशन देने की योजना शुरु की है। पेंशन का यह लाभ 60 वर्ष के बाद मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत लघु व सीमांत किसानों को सरकार ने पेंशन देने का प्रावधान है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत बुजुर्ग किसानों को प्रति माह 3000 रुपए की पेंशन दी जाती है। किसान मानधन योजना के तहत उन किसानों को इसमें हिस्सा लेने की छूट दी गई है, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। योजना में हिस्सा लेने वाले किसानो को उनकी उम्र के हिसाब से हर माह 55 से 200 रुपये मासिक अंशदान देना होगा, बाकी प्रीमियम सरकार जमा करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की वित्तीय जरुरतों के मद्देनजर फरवरी 2019 से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत देश के सभी किसानों को प्रत्येक फसल सीजन की बुआई से पहले 2000 की तीन किश्तें दी जाती हैं। इस तरह सालाना प्रत्येक किसान को 6000 रुपए की वित्तीय मदद दी जाती है। सभी पात्र किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से उसके बैंक खाते में जमा कराया जाता है।

इसके अलावा किसानों के हित में केन्द्र सरकार की तरफ से कई और योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान), प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (पीएमकेवाई), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई), ब्याज अनुदान योजना, राष्ट्र खाद्ध सुरक्षा एवं पोषण मिशन (एनएफएसएनएम), मृदा स्वास्थय कार्ड (एसएचसी), किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जैसी कई योजनाएं शामिल हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post