Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

चोट के चलते ग्रीन भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पर्थ में शुरू होने वाली वन डे सीरीज से पहले झटका लगा है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की चोट के कारण ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया।

Published: 06:07am, 18 Oct 2025

चोट के चलते ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का भारत के खिलाफ रविवार से पर्थ में शुरू हो रही तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज से बाहर होना मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है। ग्रीन ने इस हफ्ते अभ्यास के दौरान मांसपेशी में सूजन महसूस होने के चलते भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही वन डे क्रिकेट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रंगत वापस पा चुके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मारनस लबुशेन को अपनी टीम में वापस शामिल किया है। लबुशेन को शुरू में ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर रखा गया था।

लबुशेन ने घरेलू क्रिकेट में क्वींसलैंड के लिए पांच मैचों में चौथा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया की वन डे टीम में वापस जगह बनाई है। ग्रीन का चोट के चलते बाहर होना ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका है। ग्रीन ने पीठ की चोट से जूझने के बाद लंबे अंतराल के बाद हाल ही में गेंदबाजी शुरू की थी और ऑस्ट्रेलिया के पिछले और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने नाबाद 118 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, ग्रीन के इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने एशेज टेस्ट सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘ग्रीन थोड़ा वक्त फिट होने में लगाएंगे और फिर शेफील्ड शील्ड के तीसरे चरण के मैच में खेलना शुरू कर देंगे।’

भारत के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम : मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन डवारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुहेनमान, मारनस लबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप्स, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क। केवल दूसरे व तीसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए : एडम जम्पा, अलेक्स कैरी, जोश इंग्लिश।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट ऑलराउंडर बियू वेबस्टर भी टखने की चोट के चलते बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में आईसीसी वन डे विश्व कप जिताने वाले पैट कमिंस भी पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि जोश इंग्लिश पुट्ठे की मांसपेशी में खिंचाव के चलते फिलहाल पहले वन डे से बाहर हैं। लेग स्पिनर एडम जम्पा अपनी पत्नी के गर्भवती होने के चलते पर्थ में पहले वन डे में अपने घर न्यू साउथ वेल्स में रहेंगे।

अमूमन ऑस्ट्रेलिया के वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में नंबर एक विकेटकीपर रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अलेक्स कैरी अब इंग्लिश की जगह बैकअप विकेटकीपर होंगे। इंग्लिश ने एशेज की तैयारी के मद्देनजर साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड के बीच शील्ड मैच को तवज्जो दी है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post