Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

जसप्रीत बुमराह: रिवर्स स्विंग के अपने कौशल के कारण ईडन पर साबित होंगे भारत के तुरुप के इक्के

जहां तक ईडन गार्डंस की पिच की बात है, इस पर टेस्ट मैच में शुरू के दो दिन खासा उछाल रहता है और मैच के आगे बढ़ने और टूटने के साथ इस पर स्पिनरों की भूमिका खासी अहम हो जाती है। ईडन की पिच पर टेस्ट में पहले दिन तेज गेंदबाजों की गेंद तेजी से तो आएगी, गेंद के पिच होने पर उसका मूवमेंट भी बल्लेबाजों का इम्तिहान ले सकता है।

Published: 17:28pm, 11 Nov 2025

कप्तान शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटकर भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए ईडन गार्डंस पहुंचकर पिच का जायजा लिया। शुभमन गिल के साथ भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने मंगलवार सुबह पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ बात कर पिच का मिजाज जानने की कोशिश की।

शुभमन गिल इस बात को भली-भांति जानते हैं कि ईडन गार्डंस की पिच चाहे बल्लेबाज हो या गेंदबाज, उसके कौशल और मिजाज का इम्तिहान लेती है। भारत के दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल से भी कप्तान शुभमन गिल ने ईडन गार्डंस की पिच पर उछाल और मूवमेंट से पार पाने की बाबत चर्चा करते दिखे।

जहां तक ईडन गार्डंस की पिच की बात है, इस पर टेस्ट मैच में शुरू के दो दिन खासा उछाल रहता है और मैच के आगे बढ़ने और टूटने के साथ इस पर स्पिनरों की भूमिका खासी अहम हो जाती है। ईडन की पिच पर टेस्ट में पहले दिन तेज गेंदबाजों की गेंद तेजी से तो आएगी, गेंद के पिच होने पर उसका मूवमेंट भी बल्लेबाजों का इम्तिहान ले सकता है।

भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई सदाबहार अनुभवी जसप्रीत बुमराह करेंगे। जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को ईडन गार्डंस में करीब एक घंटे तक छोटे-छोटे कई स्पैल में शिद्दत से गेंदबाजी की। बुमराह गेंदबाजी करते पूरी तरह लय में दिखे। ईडन की पिच पर गेंद के रिवर्स स्विंग होने की पूरी उम्मीद है। बुमराह का गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में कोई सानी नहीं है। बुमराह रिवर्स स्विंग के अपने कौशल के कारण ईडन पर भारत की गेंदबाजी का तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और आकाश दीप भी गेंद को रिवर्स स्विंग कराना खूब जानते हैं। ऐसे में भारत के रफ्तार और स्विंग के माहिरों की इस त्रिमूर्ति से निपटना दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। साथ ही रही-सही कसर अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर पूरी कर सकते हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डंस पर बंगाल के लिए मौजूदा रणजी सीजन में तीन मैचों में 15 विकेट चटकाने वाले रफ्तार के साथ धार दिखाने वाले टखने की चोट से अब पूरी तरह उबरकर फिट मोहम्मद शमी को कोलकाता के क्रिकेट प्रेमी बुमराह और सिराज को गेंदबाजी करते देखना पसंद करते हैं। शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में जून 2023 में खेला था। शमी खुद भी यह कह चुके हैं कि वह पूरी तरह फिट हैं और भारतीय टीम में उन्हें वापस शामिल करने का फैसला राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लेना है।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शमी की बाबत कहा, ‘बेशक चयनकर्ता शमी की गेंदबाजी को देख रहे होंगे और उनकी और चयनकर्ताओं की बात हुई होगी। बतौर गेंदबाज हर कोई मोहम्मद शमी के गेंदबाजी कौशल से वाकिफ है। मैं नहीं जानता कि शमी भारत के लिए टेस्ट, वन डे और टी20 क्रिकेट में क्यों नहीं खेल सकते।’

भारत की टेस्ट टीम में शामिल दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ बेंगलुरू में रविवार को खत्म हुए दूसरे चार दिन के अनाधिकृत टेस्ट में खेलने वाली भारत ए के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल जैसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल आधा दर्जन खिलाड़ियों में हालांकि हरेक फिट है लेकिन इन सभी ने मंगलवार को ईडन गार्डंस में अभ्यास करने की बजाय कार्यभार प्रबंधन के लिए आराम करना ही बेहतर समझा।

भारत तीन गेंदबाजों और दो स्पिनरों यानी पांच खालिस तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की स्थिति में भारत यदि पूरे रंग में चल रहे ध्रुव जुरेल को भी उपकप्तान नियमित एकादश में रखना चाहता है तो फिर उसे औसत प्रदर्शन करने वाले साई सुदर्शन को एकादश से बाहर रखने का कड़ा फैसला ले सकता है। भारत यदि तीन तेज गेंदबाजों के साथ पहले टेस्ट में उतरने का फैसला करता है तो फिर बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव को एक बार फिर कम से कम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम से कम पहले टेस्ट में भारत की एकादश में जगह मिलती नहीं दिखती लग रही। टीम चयन को लेकर अंतिम निर्णय ईडन गार्डंस की पिच की अंतिम स्थिति और टीम प्रबंधन की रणनीति पर निर्भर करेगा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post