Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

जम्मू-कश्मीर में सहकारी दक्षता बढ़ाने के लिए विधेयक पारित

इसके अलावा विधानसभा ने किरायेदारी कानूनों, श्रम कल्याण और पंचायती राज प्रणाली से जुड़े तीन अन्य विधेयक भी पारित किए

Published: 13:01pm, 03 Nov 2025

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को चार सुधारोन्मुख विधेयक पारित किए, जिनमें सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक भी शामिल है।

सहकारिता मंत्री जाविद अहमद डार द्वारा प्रस्तुत “जम्मू-कश्मीर सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक, 2025” के तहत अब 1988 के अधिनियम के अंतर्गत गठित विशेष अधिकरण (Special Tribunal) को सहकारी अपीलीय अधिकरण (Cooperative Appellate Tribunal) के रूप में कार्य करने का अधिकार दिया गया है।

इस संशोधन का उद्देश्य सहकारी समितियों से जुड़े विवादों के त्वरित निपटारे, सुशासन में सुधार और संचालन में दक्षता बढ़ाने पर केंद्रित है। इससे सहकारी संस्थाओं को बेहतर प्रशासनिक समर्थन और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी मिलने की उम्मीद है।

अन्य सुधारात्मक विधेयक

इसके अलावा विधानसभा ने किरायेदारी कानूनों, श्रम कल्याण और पंचायती राज प्रणाली से जुड़े तीन अन्य विधेयक भी पारित किए। ये सभी विधेयक जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक आधुनिकीकरण और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण की व्यापक योजना का हिस्सा हैं।

Diksha

Recent Post