Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

बिहार सरकार ने “बगीचों एवं फसलों में कीट प्रबंधन योजना” को दी मंजूरी, किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और फसलों की सुरक्षा के लिए "बगीचों एवं फसलों में कीट प्रबंधन योजना" को मंजूरी दी है। इस योजना में अनुदानित दर पर छिड़काव की सुविधा दी जाएगी।

Published: 13:47pm, 13 Jun 2025

किसानों की आय को बढ़ाने और फसलों को कीट व रोगों से सुरक्षित रखने हेतु बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए “बगीचों एवं फसलों में कीट प्रबंधन योजना” को मंजूरी दे दी है। इस योजना का संचालन राज्य के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में हर वर्ष कीट और रोगों के प्रकोप से फसलों को काफी नुकसान होता है, जिससे किसानों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस समस्या के समाधान हेतु किसानों को बाग-बगीचों और फसलों पर अनुदानित दर पर कीटनाशकों का छिड़काव करवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। छिड़काव का कार्य केवल अधिकृत सेवा प्रदाताओं के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत आम, लीची, अमरूद, केला और पपीता जैसी फसलों को शामिल किया गया है।

  • आम: प्रथम छिड़काव पर ₹57 और द्वितीय छिड़काव पर ₹72 प्रति वृक्ष की दर से 75% अनुदान मिलेगा। एक किसान अधिकतम 112 वृक्षों तक लाभ ले सकेगा।

  • लीची: प्रथम छिड़काव पर ₹162 और द्वितीय छिड़काव पर ₹114 प्रति वृक्ष की दर से अनुदान मिलेगा। एक किसान अधिकतम 84 वृक्षों तक लाभ प्राप्त कर सकेगा।

  • अमरूद: प्रथम छिड़काव पर ₹33 और द्वितीय पर ₹45 प्रति वृक्ष की दर से 75% अनुदान निर्धारित किया गया है। अधिकतम 56 वृक्षों तक सुविधा मिलेगी।

  • केला एवं पपीता: प्रथम छिड़काव पर 50% अथवा ₹2150 प्रति एकड़ तथा द्वितीय छिड़काव पर 50% अथवा ₹2000 प्रति एकड़ अनुदान प्राप्त होगा।

किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए dbtagriculture.bihar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। कृषि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि योजना की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन के लिए समस्त छिड़काव कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post