Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

बिहार सरकार ने चाय किसानों के लिए शुरू की नई चाय विकास योजना, मिलेगी 50% तक सब्सिडी

योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो कम से कम 5 एकड़ भूमि पर चाय की खेती कर रहे हैं

Published: 15:04pm, 15 Oct 2025

बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में कृषि विभाग ने “चाय विकास योजना 2025-26” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार चाय उत्पादक किसानों को चाय की पत्तियां तोड़कर सुरक्षित रखने के लिए गोदाम (शेड) निर्माण पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी।

किसानों को मिलेगा 37,500 रुपये तक अनुदान
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक एक शेड के निर्माण की कुल लागत 75,000 रुपये तय की गई है। इसमें पात्र किसानों को 37,500 रुपये तक की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) दी जाएगी। यह सुविधा फिलहाल किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार जिलों के किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो कम से कम 5 एकड़ भूमि पर चाय की खेती कर रहे हैं।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक किसान चाय विकास योजना 2025-26 के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • वेबसाइट पर जाएं और “योजना” सेक्शन में जाएं।
  • “चाय विकास योजना 2025-26” का चयन करें।
  • “लीफ कलेक्शन शेड पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीयन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

इन्हें भरने के बाद आवेदन फॉर्म सक्सेसफुली फिल हो जाएगा।

Diksha

Recent Post