Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

सहारा निवेशकों को बड़ी राहत- अब तक 4,410.72 करोड़ रुपये लौटाए गए

अब तक 21.80 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को कुल 4,410.72 करोड़ रुपये की राशि वापस की जा चुकी है

Published: 11:30am, 03 Jul 2025

सहारा समूह की विभिन्न समितियों में निवेश करने वाले लाखों निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब तक 21.80 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को कुल 4,410.72 करोड़ रुपये की राशि वापस की जा चुकी है। फिलहाल पोर्टल पर ₹5 लाख तक के दावों की प्रोसेसिंग की जा रही है। इनमें से अधिकतम ₹50,000 तक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक अहम फैसला लेते हुए शेष दावों के निपटारे की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी है। इससे उन निवेशकों को राहत मिलेगी जो अब तक अपनी राशि प्राप्त नहीं कर सके हैं।

पूरी प्रक्रिया डिजिटल और कागज-रहित (पेपरलेस) है। पोर्टल पर आवेदन करने वाले निवेशकों की पहचान और जमा राशि का पूरा सत्यापन करने के बाद ही रिफंड की प्रक्रिया की जा रही है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post