Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

PF खाताधारकों को बड़ी राहत, EPFO के नए नियम से पैसा निकालना हुआ आसान

EPFO का यह कदम पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी सौगात है। अब बिना किसी दस्तावेजी अड़चन के आप अपने मेहनत के पैसे तक आसानी से पहुंच सकेंगे। चाहे रिटायरमेंट हो, मेडिकल इमरजेंसी हो या कोई और जरूरत, आपके पीएफ फंड का इस्तेमाल अब पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक होगा।

EPFO ने निकासी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब खाताधारकों को न तो कैंसिल चेक की फोटो अपलोड करनी होगी और न ही बैंक पासबुक जमा करनी पड़ेगी।


Published: 16:22pm, 04 Apr 2025

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए करोड़ों कर्मचारियों को राहत दी है। अब Provident Fund (PF) से पैसे निकालना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया है। EPFO ने दावा निपटान (Claim Settlement) प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिससे खाताधारकों को अब चेक या बैंक पासबुक अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नहीं देनी होगी चेकबुक या पासबुक की कॉपी

PF निकासी के लिए पहले खाताधारकों को बैंक पासबुक या कैंसिल चेक की फोटो अपलोड करनी होती थी। इसके अलावा, बैंक खाता नियोक्ता (employer) द्वारा वेरिफाई किया जाता था। लेकिन अब EPFO ने इस प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। नए नियमों के तहत अब खाताधारकों को ये दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि प्रक्रिया भी पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगी।

करीब 8 करोड़ लोगों को होगा फायदा

EPFO के इस फैसले से देशभर के लगभग 8 करोड़ PF अंशधारकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। दावा निपटान प्रक्रिया अब डिजिटल और स्वतः सत्यापित (automated) रूप में की जाएगी, जिससे निकासी में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। EPFO का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और मजबूत पहल मानी जा रही है।

पहले क्या थी प्रक्रिया?

पहले PF से पैसे निकालने के लिए खाताधारकों को ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरना होता था और उसके साथ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े बैंक अकाउंट की पासबुक या चेकबुक की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करनी होती थी। यह एक वेरिफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसमें कई बार देरी और तकनीकी दिक्कतें आती थीं।

ट्रायल रन रहा सफल, अब सभी के लिए लागू

आपको बता दें कि यह नई प्रक्रिया 28 मई 2024 से ट्रायल बेसिस पर शुरू की गई थी। शुरू में कुछ KYC अपडेटेड EPF सदस्यों के लिए इसे लागू किया गया था। इस दौरान लगभग 1.7 करोड़ खाताधारकों को इसका लाभ मिला और प्रक्रिया बेहद सफल रही। इसके बाद EPFO ने इसे सभी खाताधारकों के लिए लागू करने का फैसला लिया है।

EPFO का यह बदलाव कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत है। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि पारदर्शिता और भरोसेमंद सेवा में भी इजाफा होगा। जो लोग अब तक PF निकासी प्रक्रिया को जटिल मानकर दूर थे, वे अब आसानी से ऑनलाइन पैसे निकाल सकेंगे।

YuvaSahakar Desk

Recent Post