Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

IFFCO कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी

इफको ने अपने संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। संस्था ने निर्णय लिया है कि किसी भी अकुशल संविदा कर्मचारी को अब न्यूनतम 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। यह नया सैलरी स्लैब 1 नवंबर 2025 से लागू होगा, जिससे हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

Published: 11:34am, 22 Oct 2025

देश की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने दिवाली पर अपने संविदा कर्मचारियों को एक बड़ा उपहार दिया है। संस्था ने घोषणा की है कि अब इफको में कार्यरत अकुशल श्रेणी के संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम 20,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह राशि कटौती के बाद की “नेट सैलरी” होगी, यानी किसी भी कर्मचारी के हाथ में 20,000 रुपये से कम नहीं आएंगे।

इफको के चेयरमैन दिलीप संघाणी ने बताया कि यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि “आज के समय में किसी भी परिवार के लिए 20,000 रुपये से कम वेतन में घर चलाना कठिन है। इसी वजह से हमने यह निर्णय लिया कि किसी भी संविदा कर्मचारी को 20,000 रुपये से कम वेतन नहीं मिलेगा।”

संविधानिक समिति की बैठक में लिए गए इस निर्णय को 1 नवंबर 2025 से लागू किया जाएगा। इस कदम से देशभर में इफको की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत हजारों संविदा, अर्ध-कुशल और कुशल कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया है कि अर्ध-कुशल और कुशल कर्मचारियों के वेतन में भी उचित वृद्धि की जाएगी ताकि सभी श्रेणियों को समान रूप से लाभ पहुंच सके।

इस ऐतिहासिक फैसले का सीधा लाभ देशभर में इफको की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगा। संस्था के अनुमान के अनुसार, इस निर्णय से संगठन पर करीब 140 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, फिर भी कर्मचारियों के हित में यह कदम उठाया गया है।

इफको चेयरमैन ने कहा कि “हमारे कर्मचारी संगठन की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और लगन ही हमारी प्रगति का आधार है। यह फैसला उनके कल्याण और सम्मान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

YuvaSahakar Desk

Recent Post