Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

भारत टैक्सी की पहली बोर्ड बैठक संपन्न, जयेन मेहता बने चेयरमैन

भारत टैक्सी का लक्ष्य टैक्सी उद्योग को पुनर्परिभाषित करना है, जिसमें चालकों को शेयरधारक बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। छह माह की सेवा के बाद चालक पांच शेयर (प्रत्येक 100 रुपये मूल्य के) खरीदकर पूर्ण सदस्य बन सकेंगे। यह पहल दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाली है, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात तथा महाराष्ट्र से प्रारंभ होकर पूरे देश में विस्तारित होगी।

Published: 12:53pm, 17 Oct 2025

भारत टैक्सी (Bharat Taxi) – सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड ने देश के परिवहन क्षेत्र में सहकारिता आधारित क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 16 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में अपनी प्रथम निदेशक मंडल की बैठक का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर अमूल (AMUL) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता (Jayen Mehta) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया

बैठक में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। निदेशक मंडल में इफको के निदेशक प्रहलाद सिंह, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक डॉ. मीनेश कुमार चंपकलाल शाह, एनसीईएल के प्रबंध निदेशक उनुपम कौशिक, नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक अर्चना सिंह और काशी सृजन बहुउद्देशीय सहकारी समिति की अध्यक्ष अनुपमा सिंह भी शामिल हैं।

विशेष रूप से उल्लेखनीय यह है कि 5 अक्टूबर 2025 को मतदान प्रक्रिया के माध्यम से दो ड्राइवर प्रतिनिधि धारा वल्लभ और किशन भाई जी. पटानी को बोर्ड सदस्य के रूप में चुना गया है। यह निर्णय सहकारी ढांचे के भीतर ड्राइवरों के सशक्तिकरण और प्रतिनिधित्व के नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

बैठक के दौरान बोर्ड सदस्यों ने भारत टैक्सी की रणनीतिक योजना पर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए, जिसमें डिजिटल नवाचार, सहकारी विकास, स्थिरता और ड्राइवर सदस्यों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा में भारत टैक्सी के मिशन पर प्रकाश डाला गया, जो तकनीक को सहकारी सिद्धांतों के साथ एकीकृत करने यात्रियों के लिए किफायती दरें, ड्राइवरों के लिए सम्मान और परिचालन दक्षता सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

भारत टैक्सी का उद्देश्य ‘सहकार से समृद्धि’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप टैक्सी उद्योग को पुनर्परिभाषित करना है। यह पहल सहकारी मूल्यों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर एक निष्पक्ष, आत्मनिर्भर और समुदाय संचालित प्लेटफॉर्म का निर्माण करने का लक्ष्य रखती है। इस सहकारिता आधारित मॉडल से न केवल ड्राइवरों को बेहतर आजीविका मिलेगी बल्कि यात्रियों को भी गुणवत्तापूर्ण सेवा प्राप्त होगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post