Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

ऑस्ट्रेलिया ने द.अफ्रीका पर संघर्षपूर्ण जीत से 11वां स्थान पाया

एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4-2 से हराकर 11वां स्थान पाया, जबकि मलेशिया ने जापान को शूटआउट में 3-0 से हराया और चिली ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से मात दी।

Published: 11:06am, 10 Dec 2025

डंकन जैकसन के पहले और पैट्रिक एंड्रयू के दूसरे क्वॉर्टर में दागे एक-एक मैदानी गोल तथा कप्तान डायलन डाउनी के आखिरी क्वॉर्टर में छठे और मैथ्यू हेथॉर्न के सातवें पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से दागे एक-एक गोल से ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को 14वें एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में 11वां स्थान हासिल किया।

जेडन ब्रुकर ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर दक्षिण अफ्रीका को 1-1 की बराबरी दिला दी थी। खेल खत्म होने से दो मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका के लिथा कलाई ने डी के अंदर गेंद पर वॉली जमाकर गोल कर स्कोर 2-4 कर दिया। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया।

दक्षिण अफ्रीका के जेडन ब्रुकर व सचिन पदयाची ने बतौर मिडफील्डर ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइकरों को अपनी 25 गज की रेखा से बाहर रोकने के साथ-साथ अपने साथी स्ट्राइकरों के लिए गेंद आगे बढ़ाकर गोल के अवसर बनाने में भी मदद की।

मलेशिया ने शूटआउट में जापान को हराया: मोहम्मद दानिश ऐमन, मोहम्मद जमलुद्दीन व जोहारी आदम के शूटआउट में एक-एक गोल की बदौलत मलेशिया ने निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद जापान को यहां शूटआउट में 3-0 से हरा कर 13वां स्थान प्राप्त किया।

अजीमुद्दीन कमरुद्दीन ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गोल कर मलेशिया का खाता खोला। शुन हारा ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले गोल कर जापान को 1-1 की बराबरी दिलाई और इसके बाद गोल नहीं होने पर मुकाबला शूटआउट में खिंच गया। शूटआउट में जापान के शूगो सासाकी, नारु किमुरा व शुन हारा ने स्टिक से गेंद को स्पिन कर गोल करने की कोशिश की लेकिन मलेशिया के गोलकीपर हेरूल हाजिक ने सभी को रोक कर बेकार कर दिया।

पिछड़ने के बाद चिली की जीत: युआन वेलास्को व कप्तान रिचर्ड फिलिप के एक-एक मैदानी गोल की बदौलत चिली ने पिछड़ने के बाद स्विट्जरलैंड को 2-1 से हरा कर 15वां स्थान हासिल किया। स्विट्जरलैंड की ओर से इकलौता गोल कप्तान यान फ्लुक ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।

YuvaSahakar Desk

Recent Post