Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

हमारी कोशिश फाइनल जीतकर दक्षिण कोरिया से खिताब छीन अपने नाम करने की: फुल्टन

भारतीय हॉकी टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने चीन पर 7-0 की बड़ी जीत के बाद कहा कि टीम ने अनुशासित खेल दिखाकर फाइनल के लिए मजबूत तैयारी कर ली है और अब दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब छीनने का लक्ष्य है।

Published: 13:37pm, 07 Sep 2025

भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने अपनी टीम की चीन पर अहम आखिरी सुपर 4 मैच में बड़ी जीत पर कहा कि मैं अपनी टीम के इकाई के रूप में बढ़िया प्रदर्शन कर 12वें पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में स्थान बनाने पर बहुत खुश हूं। फुल्टन ने कहा, ‘हमने चीन के खिलाफ शनिवार को सुपर 4 मैच में बढ़िया आगाज किया। हमारी टीम के शुरू के दोनों क्वॉर्टर में बढ़िया आगाज से ही मैच की दिशा तय हो गई। हम दक्षिण कोरिया के खिलाफ दो-दो से ड्रॉ रहे अपने पहले सुपर 4 मैच में भी बढ़िया खेले थे। हॉकी आपसे बराबर उत्कृष्ट खेल की आस करती है। जो बीत गया, वह अतीत है। दक्षिण कोरिया मौजूदा चैंपियन है और खिताब पर उसका कब्जा है। हमारी कोशिश फाइनल जीतकर दक्षिण कोरिया से खिताब छीन अपने नाम करने की होगी। हमें अब फाइनल में भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत के लिए उत्कृष्ट खेल दिखाना होगा। हम दक्षिण कोरिया के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन को बेताब हैं। एशिया कप फाइनल से पहले हमारे खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं।’

फुल्टन ने कहा, ‘हमारे खिलाड़ी फाइनल में पहुंची दक्षिण कोरिया को हल्के में नहीं ले रहे। हमें दक्षिण कोरिया के खिलाफ इस फाइनल को एक मैच की तरह लेना होगा। हमारी सोच और प्रक्रिया वही रहेगी जो है। हम फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ वहां और बेहतर करने की कोशिश करेंगे जहां हमें जरूरत है। सबसे अच्छी बात यह रही कि हमने चीन को आखिरी सुपर 4 मैच में न तो पेनल्टी कॉर्नर दिया और न ही उसे गोल करने दिए। हमने अपनी डी के बाहर ही चीनी खिलाड़ियों को रोका। हमने बेहद अनुशासित खेल दिखा चीन को गोल करने का मौका ही नहीं बनाने दिया। मैंने पहले भी कहा था कि हम अच्छा खेल रहे हैं बस मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं। हमने मौकों को गोल में बदलने की ओर पहला कदम मलेशिया के खिलाफ अपने दूसरे सुपर 4 मैच में उठाया और चीन के खिलाफ मौकों को पूरी तरह भुना इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे कप्तान हरमनप्रीत बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर होने के साथ लंबे स्कूप यानी एरियल बॉल से गेंद को प्रतिद्वंद्वी टीम की डी के भीतर पहुंचाकर साथी खिलाड़ी के लिए गोल करने के अच्छे मौके मुहैया कराते हैं। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में हमारे पास मजबूत रक्षापंक्ति है।’

YuvaSahakar Desk

Recent Post