Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अरविंद तगड़िया और शैलजादेवी को कृभको सहकारिता पुरस्कार मिला

सहकारिता शिरोमणि पुरस्कार गुजरात के प्रतिष्ठित सहकारी नेता अरविंदभाई तगड़िया को दिया गया, वहीं सहकारिता विभूषण पुरस्कार महाराष्ट्र की शैलजादेवी डी. निकम को प्रदान किया गया

Published: 17:45pm, 26 Sep 2025

कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अशोक होटल में आयोजित अपनी 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान सहकारिता शिरोमणि पुरस्कार और सहकारिता विभूषण पुरस्कार प्रदान किए।

सहकारिता शिरोमणि पुरस्कार गुजरात के प्रतिष्ठित सहकारी नेता अरविंदभाई तगड़िया को दिया गया। तगड़िया ने राजकोट सहित पूरे गुजरात में सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वे कई प्रमुख सहकारी समितियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। उनकी जमीनी स्तर पर किसानों के सशक्तिकरण और सहकारी मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सहकारी क्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त है।

वहीं सहकारिता विभूषण पुरस्कार महाराष्ट्र की शैलजादेवी डी. निकम को प्रदान किया गया। निकम लंबे समय से कृभको से जुड़ी हुई हैं और सहकारी क्षेत्र में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कृभको निदेशक मंडल में भी सेवाएं दी हैं। किसानों के कल्याण और सहकारिता के विकास के प्रति उनकी निष्ठा उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए दोनों सम्मानित हस्तियों ने कृभको का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें सहकारी आंदोलन और किसानों की भलाई के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Diksha

Recent Post