Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अरुणीश चावला बनाए गए रेवेन्यू सेक्रेटरी, बजट से पहले केंद्र सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल

चावला 1 नवंबर 2023 से राजस्व सचिव पद पर नियुक्ति तक फार्मास्यूटिकल्स सचिव के रूप में कार्यरत थे. चावला ने योजना और विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है. वे बिहार राज्य योजना बोर्ड के सचिव और बिहार आपदा पुनर्वास और पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक भी रहे हैं.

Published: 12:32pm, 27 Dec 2024

केंद्र सरकार ने बजट से 5 सप्ताह पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इनमें से अरुणीश चावला को राजस्व विभाग का सचिव, विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव और रचना शाह को डीओपीटी का सचिव बनाया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 7 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादलों को मंजूरी दे दी है.

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, अरुणीश चावला को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है. दरअसल संजय मल्होत्रा को इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का गवर्नर नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से राजस्व सचिव का पद खाली हो गया था, जिस पर चावला को नियुक्त करने का फैसला किया गया है. आदेश के मुताबिक नियमित नियुक्ति तक चावला संस्कृति मंत्रालय के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे.

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल को चावला की जगह नया फार्मास्यूटिकल्स सचिव नियुक्ति किया गया है. चावला ने योजना और विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है. वे बिहार राज्य योजना बोर्ड के सचिव और बिहार आपदा पुनर्वास और पुनर्निर्माण सोसाइटी के परियोजना निदेशक भी रहे हैं. चावला, वाशिंगटन डीसी अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के क्षमता विकास संस्थान में सीनियर इकोनॉमिस्ट भी रहे. 2020 से दो साल के लिए उस पद पर नियुक्त हुए। अगस्त 2024 तक उन्हें संस्कृति मंत्रालय के सचिव का पद भी सौंपा गया.

इसके साथ मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी को उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है. वो 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. रचना शाह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया. वर्तमान में वे कपड़ा मंत्रालय में सचिव हैं. हैं. शाह केरल कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. नीलम शम्मी राव को रचना शाह की जगह कपड़ा मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया. वर्तमान में राव राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं.

वहीं संजय सेठी को भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया. सेठी ने कपड़ा मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्ति के बाद नीलम शम्मी राव की जगह ली है. नीरजा शेखर को अस्थायी रूप से पदोन्नत करके भारत सरकार के सचिव के पद और वेतन में उत्पादकता परिषद ( DPIIT के तहत) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया. वे एस गोपालकृष्णन की जगह लेंगी जो अब कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अध्यक्ष हैं.

YuvaSahakar Desk

Recent Post