Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

वैश्य ऑपरेटिव आदर्श बैंक के अध्यक्ष बने रहेंगे अरुण जैन, किरन त्यागी को हराया

अरुण जैन ने कहा कि मैं अपनी टीम के साथ बैंक के विकास के लिए एक साथ काम करते रहूंगा। पहले भी मैंने अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और बैंक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Published: 13:01pm, 13 Dec 2024

दिल्ली की प्रमुख वैश्य को-ऑपरेटिव आदर्श बैंक के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। अरुण कुमार जैन एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी किरन कुमार त्यागी को बड़े अंतर से मात दी और जीत हासिल की।

वैश्य को-ऑपरेटिव आदर्श बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में दो पैनल आमने-सामने थे, जिसमें से एक पैनल का प्रतिनिधित्व अरुण कुमार जैन कर रहे थे, जबकि दूसरे पैनल का नेतृत्व किरन कुमार त्यागी ने किया। चुनाव में किरन कुमार त्यागी पैनल का एक भी सदस्य चुनाव नहीं जीत सका। अरुण जैन पैनल के सभी सदस्यों ने जीत की और क्लीन स्वीप कर दिया।

चुनाव जीतने के बाद अरुण त्यागी ने कहा कि चुनाव परिणाम ये बताते हैं कि शेयरधारक मुझ पर भरोसा करते हैं। ये जीत बैंक के सभी शेयरधारकों के मुझ पर विश्वास की जीत है। जैन ने कहा कि मैं अपने शेयरधारकों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और उन्हें निराश नहीं करूंगा।

अरुण जैन ने आगे कहा कि मैं अपनी टीम के साथ बैंक के विकास के लिए एक साथ काम करते रहूंगा। पहले भी मैंने अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और बैंक के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज जो मुझे जीत हासिल हुई है, यह मेरे उसी कार्य की पहचान की है। वैश्य को-ऑपरेटिव आदर्श बैंक की बात करें तो इसका कारोबार 200 करोड़ रुपये से अधिक का है और दिल्ली में इसकी 11 शाखाएं हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post