Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

APCOB ने दिखाई शानदार प्रगति, PACS डिजिटलीकरण में निभाई अग्रणी भूमिका

APCOB ने FY25 में 210.78 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, PACS डिजिटलीकरण में राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा

Published: 10:00am, 22 Jul 2025

आंध्र प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (APCOB) ने वित्त वर्ष 2024–25 में शानदार आर्थिक प्रदर्शन किया है। बैंक ने 46,000 करोड़ रुपये से अधिक का कुल कारोबार किया और 210.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। यह जानकारी हाल ही में हुई बैंक की जनरल बॉडी मीटिंग में दी गई।

31 मार्च 2025 तक APCOB की जमा राशि 11,002.43 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की तुलना में 6.75% ज्यादा है। वहीं, लोन और एडवांस बढ़कर 35,425.33 करोड़ रुपये हो गए, जिसमें 5.23% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल कारोबार में 5.58% की बढ़त हुई।

बैंक की एनपीए स्थिति भी बहुत अच्छी रही – ग्रॉस एनपीए केवल 0.81% और नेट एनपीए 0% रहा। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 100.32% है, जिससे साफ है कि बैंक ने रिस्क मैनेजमेंट में सतर्कता बरती है।

APCOB ने इस साल तकनीकी विकास पर खास ध्यान दिया। बैंक ने अपने कोर आईटी सिस्टम को अपडेट किया, व्हाट्सएप बैंकिंग शुरू की और डिजिटल HRMS सिस्टम लागू किया, जिससे छुट्टी, मूल्यांकन और ट्रेनिंग जैसे काम ऑनलाइन और पारदर्शी हो गए।

बैंक ने राज्य में PACS (प्राइमरी एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव सोसायटी) के डिजिटलीकरण की ज़िम्मेदारी संभाली और इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया। इस पहल को पूरे देश में सराहा जा रहा है।

APCOB के पास 465 शाखाएं हैं और यह राज्य के ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी इलाकों में लोगों को बैंकिंग सेवाएं दे रहा है। APCOB और इसके 13 DCCB साझेदार आंध्र प्रदेश में ग्रामीण विकास और वित्तीय समावेशन की रीढ़ बने हुए हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post