Trending News

 संसद के बजट सत्र का हुआ शुभारंभ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को किया संबोधित, कहा- भारत के तेज विकास और विरासत के उत्सव के रूप में स्वर्णिम रहा बीता वर्ष         महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के समय प्लेन क्रैश में गई जान, प्लेन में सवार अजित पवार सहित सभी 6 लोगों की मौत         भारत और EU के बीच साइन हुआ दुनिया का सबसे बड़ा FTA, दुनिया की 20% GDP, 17% वैश्विक व्यापार और 25% से अधिक आबादी को कवर करेगी ये ट्रेड डील, दुनिया ने इस समझौते को बताया Mother Of All Deals         वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा, 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा, 19 महिलाएं और 16 लोगों को मरणोपरांत पद्म सम्मान       

अंडमान चीफ सेक्रेटरी ने लॉन्च किया SMART PDS 2.0, अब राशन कार्ड की सभी सेवाएं ऑनलाइन

नए SMART PDS 2.0 प्लेटफॉर्म से राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं अब घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध, नागरिकों को नहीं करने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

Published: 11:03am, 07 Aug 2025

अंडमान और निकोबार प्रशासन के मुख्य सचिव डॉ. चंद्र भूषण कुमार, आईएएस ने  एक नई और आधुनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली SMART PDS 2.0 की शुरुआत की। यह सिस्टम पुराने ePDS प्लेटफॉर्म की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक और टेक्नोलॉजी से लैस है।

5 अगस्त 2025 से यह सेवा पूरी तरह लागू हो गई है और अब राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इसके लिए एक नया पोर्टल भी शुरू किया गया है:  https://an.smartpds.nic.in

यह प्लेटफॉर्म NIC (मुख्यालय) और श्री विजयपुरम की NIC टीम द्वारा मिलकर तैयार किया गया है।

SMART PDS 2.0 की खास बातें:

  • राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही जगह पर ऑनलाइन – अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • समय की बचत – लंबी लाइनों और हाथ से फॉर्म भरने की झंझट खत्म।
  • डिजिटल सेवाएं – परिवार की जानकारी अपडेट करना, सदस्य जोड़ना या हटाना, कार्ड डाउनलोड करना या सरेंडर करना – सब कुछ ऑनलाइन।
  • राशन वितरण की रीयलटाइम ट्रैकिंग – हर लाभार्थी अपने हक की जानकारी खुद देख सकता है।
  • पेपरलेस प्रक्रिया – अब किसी भी दस्तावेज़ को ले जाने या जमा करने की जरूरत नहीं।
  • शिकायत निवारण सिस्टम – ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति भी देख सकते हैं।
  • आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन – जिससे केवल असली लाभार्थियों को ही सब्सिडी वाला राशन मिलेगा।

यह नया सिस्टम खासकर दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। अब जरूरी सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी, वो भी पारदर्शी और तेज़ तरीके से।

अगर SMART PDS 2.0 से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो लोग नीचे दिए गए ईमेल या टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: noitcsca@gmail.com, टोलफ्री हेल्पलाइन: 1800-343-3197

YuvaSahakar Desk

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x