Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NAFED और लुलु ग्रुप के बीच हुआ समझौता, भारतीय कृषि उत्पादों के वैश्विक विस्तार को मिलेगी रफ्तार

NAFED की 68वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन जेठाभाई अहीर ने बताया कि यह रणनीतिक साझेदारी भारतीय कृषि-खाद्य क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है

Published: 11:30am, 27 Sep 2025

नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया के तहत गुरुवार को हुए एक समारोह में NAFED ने दुबई स्थित लुलु ग्रुप के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर NAFED के चेयरमैन जेठाभाई अहीर और लुलु ग्रुप इंटरनेशनल के चेयरमैन दोनों उपस्थित रहे और इस सहयोग को औपचारिक रूप दिया।

NAFED की 68वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन जेठाभाई अहीर ने बताया कि यह रणनीतिक साझेदारी भारतीय कृषि-खाद्य क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा, “लुलु ग्रुप के साथ यह साझेदारी भारतीय कृषि को वैश्विक मंच पर लाने के प्रति NAFED की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

यह समझौता भारतीय कृषि उत्पादों के निर्यात को सहज बनाएगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार, अधिक लाभ और वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे भारत की विविध कृषि उपज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी और देश को वैश्विक एग्री-फूड इंडस्ट्री में एक प्रमुख स्थान दिलाने में योगदान मिलेगा।

Diksha

Recent Post