Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

अमूल बना देश का सबसे भरोसेमंद फूड ब्रांड, मदर डेयरी दूसरे नंबर पर

रिपोर्ट के अनुसार अमूल की ब्रांड वैल्यू 4.1 बिलियन डॉलर और मदर डेयरी का ब्रांड वैल्यू 1.15 बिलियन डॉलर

Published: 13:02pm, 30 Jun 2025

भारत में खाने-पीने के ब्रांड्स की दुनिया में एक बार फिर अमूल ने अपनी बादशाहत साबित की है। ब्रांड फाइनेंस इंडिया 2025 की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अमूल देश का सबसे भरोसेमंद फूड ब्रांड बना है। अमूल की ब्रांड वैल्यू 4.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है।

इस रिपोर्ट में दूसरा स्थान मदर डेयरी को मिला है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 1.15 बिलियन डॉलर रही। तीसरे नंबर पर ब्रिटानिया, चौथे पर कर्नाटक की नंदिनी और पांचवें नंबर पर डाबर का नाम है।

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के एमडी जयन मेहता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह देशभर के लाखों किसानों की मेहनत और उपभोक्ताओं के भरोसे का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अमूल न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लगातार अपने कदम बढ़ा रहा है।

वहीं मदर डेयरी के एमडी मनीष बंदलिश ने भी उपभोक्ताओं, किसानों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि साल 2024-25 में कंपनी का टर्नओवर 17,500 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 16% ज्यादा है।

अमूल आज दुनिया की सबसे बड़ी किसान-स्वामित्व वाली डेयरी कंपनी बन चुकी है, जिससे 36 लाख से ज्यादा किसान जुड़े हैं। यह हर दिन 3.2 करोड़ लीटर दूध इकट्ठा करता है और करोड़ों परिवारों तक अपने प्रोडक्ट्स पहुंचाता है। मदर डेयरी भी दूध से लेकर तेल और फल-सब्जियों तक, कई जरूरी चीजें परिवारों तक पहुंचा रही है।

YuvaSahakar Desk

Recent Post