Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

30 जून को भारत मंडपम में सभी राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक,अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा 30 जून 2025 को नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की मंथन बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने, प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर चर्चा होगी।

Published: 09:00am, 29 Jun 2025

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा आगामी 30 जून, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह उच्चस्तरीय बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इसमें सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों के साथ-साथ उनके सहकारिता विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारी भी भाग लेंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र को सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए नीति, प्रगति और नवाचारों की समीक्षा करना है। बैठक में 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS), डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा वितरण को अंतिम छोर तक पहुँचाने में सहायक होंगी।

बैठक में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना पर भी चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को मजबूत करना और किसानों को सशक्त बनाना है। ‘सहकारिता में सहकार’ अभियान और ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के अंतर्गत राज्यों की प्रगति और सहभागिता पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसके साथ ही, तीन नई बहु-राज्यीय राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL), राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL), और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (BBSSL) में राज्यों की भागीदारी की समीक्षा की जाएगी। श्वेत क्रांति 2.0, डेयरी क्षेत्र में सर्कुलरिटी और सस्टेनेबिलिटी, आत्मनिर्भरता अभियान के तहत दलहन और मक्का उत्पादक किसानों के लिए समर्थन मूल्य जैसे विषय भी चर्चा का हिस्सा होंगे।

डिजिटल परिवर्तन के तहत PACS के कंप्यूटरीकरण, राज्यों के RCS कार्यालयों के आधुनिकीकरण और राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के निर्माण व नीति-निर्धारण में इसके प्रभावी उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

बैठक में मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के तहत त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी की स्थापना पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा सहकारी बैंकों की मजबूती, समस्याओं के समाधान, StCBs, DCCBs और UCBs के लिए साझा सेवा इकाई (SSE) और अंब्रेला संगठन जैसी पहलों पर भी चर्चा की जाएगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post