Trending News

 राज्यसभा की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, निर्विरोध चुने गए 26 उम्मीदवार         श्रीनगर में आयोजित हुआ कोल्ड वाटर फिशरीज पर पहला राष्ट्रीय सम्मेलन, हिमालयी राज्यों में रेनबो ट्राउट और महसीर जैसी उच्च मूल्य वाली मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देना लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने जरी किए शीत जल मत्स्य विकास के लिए मॉडल दिशानिर्देश         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी         बारिश व तेज हवाओं ने किसानो की बढ़ाई चिंता, सरसों, गेहूं और आलू की फसल हुई प्रभावित, यूपी, पंजाब समेत 17 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी         ओडिशा में दर्दनाक हादसा, कटक के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 11 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे, CM मांझी ने मृतक परिवारों को 25-25 लाख रूपए मुआवजे की घोषणा की         LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई        

अग्रसेन कोऑपरेटिव अर्बन बैंक का कारोबार 1000 करोड़ के पार

बैंक ने लक्ष्य रखा है कि मार्च 2026 तक ₹1,200 करोड़ के बिजनेस मिक्स को हासिल किया जाएगा।

Published: 15:03pm, 02 Sep 2025

तेलंगाना के सबसे तेज़ी से बढ़ते शहरी सहकारी बैंकों में से एक अग्रसेन को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक ने 31 मार्च 2025 तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का बिज़नेस मिक्स दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक ने 8.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (Net Profit) कमाया। सभी वित्तीय मानकों पर बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहा है, जिसका श्रेय बैंक के चेयरमैन प्रमोद केडिया के नेतृत्व को दिया गया।

हाल ही में संपन्न वार्षिक आम बैठक (AGM) में बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 15% लाभांश (डिविडेंड) घोषित किया।

चेयरमैन केडिया ने बताया कि बैंक ने मार्च 2025 में अटापुर, बंजारा हिल्स और हिमायतनगर में तीन नई शाखाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद 27 जुलाई को अमीरपेट और 3 अगस्त को गगनपहाड़ शाखाएं शुरू की गईं। जल्द ही कुकटपल्ली और माधापुर में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी।

इसी क्रम में बैंक ने चार नए एटीएम सिद्धीअंबर बाजार, मल्कपेट, अमीरपेट और गगनपहाड़ में शुरू किए। साल के अंत तक बैंक का नेटवर्क 11 शाखाओं तक पहुँच जाएगा, साथ ही एक और एफएसडब्ल्यूएम शाखा खोलने की योजना है।

वित्तीय उपलब्धियां

  • जमा (Deposits): ₹603.29 करोड़
  • ऋण (Advances): ₹409.27 करोड़
  • रिजर्व्स: ₹64.48 करोड़
  • सीआरएआर (CRAR): 19.88% (आरबीआई मानक से कहीं अधिक)

बैंक ने अपनी सकल एनपीए (Gross NPA) को 7.81% से घटाकर 6.52% तक ला दिया है। वहीं शुद्ध लाभ में वृद्धि दर्ज करते हुए यह ₹8.91 करोड़ रहा।

भविष्य की योजना

बैंक ने लक्ष्य रखा है कि मार्च 2026 तक ₹1,200 करोड़ के बिजनेस मिक्स को हासिल किया जाएगा।

Diksha

Recent Post