Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

NAFED द्वारा एमएसपी पर दालों की सक्रिय खरीद, किसानों को सुनिश्चित भुगतान

अपनी उपज बेचने के इच्छुक किसान ई-समृद्धि पोर्टल (https://esamridhi.in) पर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं

Published: 12:16pm, 15 Dec 2025

राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) देश के विभिन्न दाल उत्पादक राज्यों में अपने अधिकृत खरीद केंद्रों के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर दालों की सक्रिय रूप से खरीद कर रहा है। इस पहल के तहत किसानों को उनकी उपज का सुनिश्चित मूल्य और समय पर भुगतान प्रदान किया जा रहा है।

यह खरीद अभियान केंद्र सरकार की मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव और अधिक आवक के समय किसानों को औने-पौने दाम पर फसल बेचने से बचाना है।

एमएसपी पर सीधे दालों की खरीद करके नाफेड यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। इसके साथ ही यह आवश्यक खाद्य वस्तुओं के लिए सहकारिता आधारित खरीद व्यवस्था और बफर स्टॉक प्रणाली को भी मजबूत कर रहा है। किसानों को भुगतान सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल माध्यमों से किया जा रहा है, जिससे खरीद प्रक्रिया में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ी है।

अपनी उपज बेचने के इच्छुक किसान ई-समृद्धि पोर्टल (https://esamridhi.in) पर स्वयं को पंजीकृत कर सकते हैं। यह पोर्टल ऑनलाइन पंजीकरण, सत्यापन और खरीद एजेंसियों के साथ सुचारु समन्वय की सुविधा प्रदान करता है।

इस पहल से किसानों की भागीदारी बढ़ने, बेहतर मूल्य प्राप्ति सुनिश्चित होने और कृषि विपणन एवं आय स्थिरता में सहकारी संस्थाओं की भूमिका और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

Diksha

Recent Post