Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में पशुपालन और डेयरी विभाग की सक्रिय भागीदारी

इसी दिन विभाग ने “सतत पशुधन उत्पादन: गैर-गोजातीय क्षेत्र में उभरते अवसर” विषय पर एक ज्ञान सत्र भी आयोजित किया

Published: 10:19am, 01 Oct 2025

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अधीन आने वाले पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने 25 से 28 सितंबर तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।

25 सितंबर को राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने विभाग के मंडप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पशुधन आधारित डेयरी उत्पादों और अत्याधुनिक तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित करने वाले 15 स्टार्टअप एक साथ आए। स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुत लाइव डेमो और विशेष रूप से तैयार किया गया ‘सेल्फी पॉइंट’ आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

मंडप में सरकार की प्रमुख योजनाओं, नई पहलों और तकनीकी प्रगति की झलक पेश की गई। उद्घाटन दिवस पर विभाग ने सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया, जिसमें उद्योग जगत के नेताओं के साथ क्षेत्रीय अवसरों और नीतिगत समर्थन पर चर्चा हुई।

इसी दिन विभाग ने “सतत पशुधन उत्पादन: गैर-गोजातीय क्षेत्र में उभरते अवसर” विषय पर एक ज्ञान सत्र भी आयोजित किया। इसमें गैर-गोजातीय क्षेत्र में अवसरों का विस्तार और टिकाऊ नियमों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

इस मंडप में उद्यमियों, नवप्रवर्तकों, नीति-निर्माताओं और विदेशी प्रतिनिधियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विभाग का यह प्रयास भारत के पशुधन और डेयरी क्षेत्र में निवेश, सरकारी योजनाओं और वैश्विक सहयोग पर संवाद का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Diksha

Recent Post