सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया हेंडल ‘एक्स’ पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक संदेश साझा किया। साझा किए पोस्ट में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया गया है।
पोस्ट में उल्लेख किया गया है कि देशभर में 1.48 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो महिला उद्यमिता और स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही यह भी दर्शाया गया है कि देश के आधे से अधिक स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला निदेशक शामिल हैं, जो कार्यस्थलों पर महिलाओं की बढ़ती नेतृत्व भूमिका को दर्शाता है।
इसके अलावा उद्योगों को ऋण उपलब्ध कराने वाली मुद्रा योजना में लगभग 70 प्रतिशत लाभार्थी महिलाओं के होने का उल्लेख करते हुए सरकार की महिला-केंद्रित नीतियों पर प्रकाश डाला गया है।


